राष्ट्रीय खबरें

BREAKING : ऑपरेशन के दौरान मुंह से निकला जिंदा सांप, देखें VIDEO…

Spread the love

सोशल मीडिया पर अक्सर सभी को हैरान कर देने वाले वीडियो वायरल होते रहते हैं। कुछ वीडियो तो ऐसे होते हैं जिसे देखकर हर कोई डर जाता है। इन दिनों भी एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक महिला के मुंह से सांप निकालता हुआ नजर आ रहा है। यहां चौंकाने वाली बात ये है कि महिला के मुंह में सांप घुसा कैसे।

सोशल मीडिया पर तमाम यूजर्स बस यही सवाल कर रहे हैं कि आखिर ऐसा कैसे हो सकता है। मुंह में सांप कैसे घुस सकता है। वायरल वीडियो में आप खुद देख जा सकते हैं कि डॉक्टर बेहोश महिला के मुंह से एक मीटर लंबा सांप निकाल रहे हैं। आपको ये जानकर और ज्यादा हैरानी होगी कि ये सांप जिंदा था, जो महिला के शरीर में घूम रहा था।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

 

वीडियो में आप देख सकते हैं कि महिला डॉक्टर और नर्स मिलकर महिला के शरीर के अंदर घुसे सांप को निकाल रहे हैं। जैसे ही सांप को एक लंबी ट्यूब की मदद से बाहर निकाला जाता है, वह छटपटाकर इधर-उधर भागने लगता है। जिस वजह से पास खड़ी एक नर्स डर जाती है। वहीं बताया जा रहा है कि ये सांप एक मीटर लंबा था और जिस महिला के शरीर में ये सांप घुसा था, वो रूस के दागेस्तान के गांव की रहने वाली थी। महिला के शरीर में ये सांप तब घुसा, जब वो अपने बैकयॉर्ड में सो रही थी।

महिला का मुंह सोते वक्त खुला रह गया, जिसकी वजह से सांप रेंगते-रेंगते उसके मुंह के अंदर चला गया। सांप के शरीर के अंदर प्रवेश करने के बाद महिला की तबीयत बिगड़ने लगी। जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टर्स ने पहले महिला को एनेस्थीसिया दिया, इसके बाद उसका ऑपरेशन किया। बता दें डॉक्टरों को भी इस बात का अंदाजा नहीं था कि ये सांप हो सकता है। जब ऑपरेशन के दौरान उसे शरीर से बाहर निकाला गया, तब डॉक्टर भी सांप को देखकर चौंक गए। हैरानी की बात ये थी कि सांप जिंदा था और बाहर निकलने के बाद रेंग रहा था। इस वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया पर लोग भी हैरान रह गए। किसी को यकीन नहीं हुआ कि ऐसा भी हो सकता है। बता दें सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा ये वीडियो साल 2020 का है।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button