मनोरंजन

प्रियंका चोपड़ा ने बताया अपना फ्यूचर प्लान, ‘बनना चाहती हैं मां’

प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर कई खुलासे किए हैं। दरअसल, प्रियंका ने हाल ही में एक इंटरव्यू में अपने फ्यूचर प्लान के बारे में बताया। प्रियंका ने कहा फिलहाल उनके फ्यूचर प्लान है- ‘घर ढूंढना और बच्चे पैदा करना। प्रियंका कहती हैं- मेरे लिए घर वह है जहां वे लोग मेरे पास रहे जिन्हें मैं प्यार करती हूं।’
प्रियंका ने खुलासा करते हुए कहा, ‘मैं लॉस एंजेलिस को लंबे वक्त के लिए एक ऑप्शन देख रही हूं। फिलहाल मेरा मुंबई और न्यूयॉर्क में घर है। मैं घर में पूल और बैकयार्ड बनाना चाहती हूं जिससे मुझे मुंबई की भी याद ताजा रहे।’
बता दें कि हाल ही में प्रियंका और निक जोनस पीपुल्स मैग्जीन की इस साल की बेस्ट ड्रेस्ड सेलेब्स की लिस्ट में शामिल हो गए हैं। ये कपल इस लिस्ट में पहले नंबर पर है। यह पहली बार है जब मैगजीन ने इस टाइटल के लिए किसी कपल को विजेता घोषित किया हो। पीपुल्स स्टाइल एंड ब्यूटी की डायरेक्टर एंड्रिया ने इस जोड़ी की तारीफ करते हुए कहा था, ‘ये पहला मौका है जब हमारी टॉप 10 की लिस्ट में कोई मेल शामिल हुआ है। प्रियंका और निक इसे डिजर्व करते हैं।’
वैनिटी फेयर को दिए इंटरव्यू मे प्रियंका ने अपनी लाइफ की 2 बेहद अनमोल चीजों और अपने पिता के दिए तोहफे के बारे में बताया।
प्रियंका ने बताया कि उनका मंगलसूत्र और उनके पिता अशोक चोपड़ा द्वारा दी गई एक हीरे की अंगूठी दोनों ही चीजें उनके लिए बहुत स्पेशल है। प्रियंका ने कहा, ‘मेरी सबसे कीमती चीज मेरा मंगलसूत्र है। ये एक नेकलेस होता है जिसे दूल्हा अपनी दुल्हन के गले में शादी के दौरान पहनाता है। इसके साथ एक हीरे की अंगूठी भी मेरे लिए बेहद खास है क्योंकि ये मेरे पिता ने मुझे दी थी।’

Live Cricket Info

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Back to top button