मनोरंजन

शत्रुघ्न के भाजपा से अलग होने पर बोलीं सोनाक्षी- यह बहुत पहले कर लेना चाहिए था

Spread the love

शत्रुघ्न सिन्हा के भाजपा छोड़ने पर उनकी बेटी बॉलीवुड अदाकारा सोनाक्षी सिन्हा ने शुक्रवार को पिता के समर्थन में कहा, ‘उन्हें यह बहुत पहले ही कर लेना चाहिए था।’
एचटी इंडिया के मोस्ट स्टाइलिश 2009 अवार्ड्स में पूछे जाने पर सोनाक्षी सिन्हा ने कहा, “मुझे लगता है कि उन्हें(शत्रुघ्न सिन्हा) बहुत पहले ऐसा करना चाहिए था। उन्हें भाजपा में वह सम्मान नहीं मिल रहा था जिसके वे हकदार थे।”
लोकसभा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने गुरुवार को नई दिल्ली में अपने निवास पर पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ बैठक के बाद स्पष्ट कर दिया कि वे भाजपा को छोड़ कांग्रेस में शामिल होने जा रहे हैं। राहुल गांधी से मुलाकात के तुरंत बाद, सिन्हा ने घोषणा की थी कि वह कांग्रेस में शामिल होंगे। शत्रुघ्न ने कहा, “जल्द ही कांग्रेस में शामिल होने के बाद, आपको नवरात्रि के दौरान एक सकारात्मक खबर देंगे। मैं अब कांग्रेस में शामिल हो जाऊंगा।”
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शक्तिसिंह गोहिल ने ट्वीट कर कहा कि सिन्हा 6 अप्रैल को कांग्रेस में शामिल होने वाले हैं।
पटना साहिब लोकसभा सीट से दो बार के बीजेपी सांसद सिन्हा पिछले कुछ सालों से नरेंद्र मोदी सरकार के आलोचक रहे हैं। सार्वजनिक और सोशल मीडिया दोनों पर उनके पार्टी विरोधी बयानों ने उन्हें भाजपा से दरकिनार कर दिया और आगामी लोकसभा चुनावों के लिए भाजपा ने उम्मीदवार के रूप में उनपर भरोसा नहीं जताया। शत्रुघ्न की जगह केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद पटना साहिब लोकसभा क्षेत्र से भाजपा के लिए चुनाव लड़ेंगे।
बीते बुधवार को शत्रुघ्न सिन्हा ने दिग्गज नेता लालकृष्ण आडवाणी को उनके निर्वाचन क्षेत्र गांधीनगर से मैदान में नहीं उतारने के लिए भाजपा की आलोचना की थी। लाल कृष्ण आडवाणी की जगह भाजपा प्रमुख अमित शाह गांधीनगर से लोकसभा चुनाव में पहली बार चुनाव लड़ेंगे।
बताते चलें कि बिहार में भाजपा जनता दल-यूनाइटेड और लोक जनशक्ति पार्टी के साथ गठबंधन में लोकसभा चुनाव लड़ रही है। दूसरी ओर कांग्रेस ने राज्य में राष्ट्रीय जनता दल के साथ गठबंधन किया है। बिहार 40 सदस्यों को लोकसभा भेजता है।

Live Cricket Info

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Back to top button