मनोरंजन

राधे श्याम’ ने वर्ल्ड सिनेमा में रचा इतिहास, पहली बार मेटावर्स में देखने मिलेगा फिल्म का खास वर्जन!

इस साल की मच अवेटेड फिल्म ‘राधे श्याम’ ही इंटरनेशनल लेवेल पर सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है. फिल्म में प्रभास और पूजा हेगड़े लीड रोल में हैं. ऐसे में फैंस के बीच इस फिल्म की एक्साइटमेंट साफ देखने मिल रही है और अब मेकर्स फैन्स की इस उत्सुक्ता को एक कदम आगे बढ़ाने की तैयारी में लगे हुए हैं. दरअसल, ‘राधे श्याम’ दुनिया की पहली ऐसी फिल्म बन गई है, जो लोगों को मेटावर्स में अपने खुद के अवतार बनाने का मौका देगी.इससे पहले कभी भी किसी फिल्म ने मेटावर्स जैसे गतिशील ब्रह्मांड की खोज नहीं की है और इसके साथ ही ये पहला ऐसा प्रोजेक्ट है, जिसने एक नया बेंचमार्क स्थापित कर दिया है.

इसी के साथ एंटरटेनमेंट लवर अब ‘राधे श्याम’ के मेटावर्स लिंक के माध्यम से अपना अलग अवतार बना सकेंगे, जो आज लाइव हो गया है. बता दें कि बुधवार को मुंबई में फिल्म के नए ट्रेलर को प्रभास, पूजा हेगड़े, निर्देशक राधा कृष्ण कुमार, निर्माता भूषण कुमार, वामसी और प्रमोद की मौजूदगी में लॉन्च किया गया था, जिसे फैंस ने इसे अब तक की सबसे बेहतरीन फिल्म बताया है!

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

‘राधे श्याम’ एक लव स्टोरी है, जो 1970 के दशक में यूरोप में स्थापित है. फिल्म की कहानी एक अलग कॉन्सेप्ट पर आधारित है, जैसा कि ‘राधे श्याम’ के खास कर्टेन रेज़र वीडियो में देखा गया. वैसे एक तरफ उम्मीद है कि फिल्म के गाने, पोस्टर और टीजर पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ देगा. वहीं, दूसरी तरफ इसके कर्टेन रेजर ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है.

‘राधे श्याम’ की शूटिंग दुनिया के कई देशों में हुई
इस फिल्म में पहली बार, सुपरस्टार प्रभास हस्तरेखाविद् की अलग भूमिका में दिखाई देने वाले हैं, दिग्गज अमिताभ बच्चन की एक सूत्रधार के रूप में आवाज सुनाई देने वाली हैं. फिल्म में इटली, जॉर्जिया और हैदराबाद के खूबसूरत विजुअल्स देखने मिलने वाले हैं, जिसमें प्रभास और पूजा हेगड़े की केमिस्ट्री जादुई स्पर्श की तरह है.

‘राधे श्याम’ रिलीज डेट
गुलशन कुमार और टी-सीरीज़ ने ‘राधे श्याम’ को यूवी क्रिएशंस प्रोडक्शन प्रस्तुत किया है. राधा कृष्ण कुमार द्वारा निर्देशित और कोटागिरी वेंकटेश्वर राव द्वारा संपादित है. जबकि फिल्म का निर्माण भूषण कुमार, वामसी और प्रमोद ने किया है, जो की इस 11 मार्च, 2022 को सिनेमाघरों पर रिलीज होने के लिए तैयार है. (news18.com)

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button