मनोरंजन

South Film : Chiranjeevi संग रोमांस करेगी प्रभास की हीरोइन Anushka Shetty

South Film : साउथ फिल्म अभिनेत्री अनुष्का शेट्टी तेलुगु इंडस्ट्री की टॉप पेड एक्ट्रेसेस की लिस्ट में आती हैं। बाहुबली में देवसेना का किरदार निभाने के बाद अदाकारा की पॉपुलेरिटी नॉर्थ इंडिया तक पहुंच चुकी है। हालांकि बाहुबली 2 के बाद अदाकारा अनुष्का शेट्टी दोबारा हिंदी दर्शकों के बीच नहीं पहुंच पाई हैं। इस बीच उनकी कोई बड़ी मूवी नहीं आई। और जो आई भी वो तेलुगु सिनेमा में ही सिमट कर रह गई। टॉलीवुड में भी अनुष्का शेट्टी बाहुबली के बाद किसी और बड़ी फिल्म में नजर नहीं आई। उनकी इक्का-दुक्का सामने आई फिल्मों ने भी बॉक्स ऑफिस पर वैसा जलवा नहीं दिखाया जैसा कि उनके फैंस को उनसे उम्मीद है। अब इस बीच अदाकारा को लेकर एक और दिलचस्प जानकारी सामने आई है।

खबर है कि अदाकारा अनुष्का शेट्टी जल्दी ही साउथ के मेगा स्टार चिंरजीवी की अपकमिंग मूवी में नजर आ सकती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मेगा स्टार की अपकमिंग फिल्म के लिए अदाकारा अनुष्का शेट्टी के नाम पर विचार किया जा रहा है। अगर अनुष्का शेट्टी इस फिल्म के लिए हां कहती हैं तो ये दोनों सितारे पहली बार ऑन स्क्रीन दिखेंगे। हालांकि इस खबर से फैंस खुश कम और निराश ज्यादा हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

दरअसल, मेगा स्टार चिरंजीवी खुद लंबे वक्त से एक अदद हिट फिल्म की तलाश में हैं। बीते कुछ सालों में उनकी जितनी भी फिल्में रिलीज हुईं बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं कर सकीं। उनकी पिछली रिलीज मूवी आचार्य और गॉडफादर भी बुरी तरह फ्लॉप हुई थीं। ऐसे में अनुष्का शेट्टी का चिरंजीवी के साथ किसी फिल्म में जुड़ना और परेशान कर देने वाला है।

खुद अदाकारा अनुष्का शेट्टी भी बाहुबली 2 के बाद बड़ी फिल्म नहीं दे सकी हैं। उनकी गिनती धीरे-धीरे अब तेलुगु इंडस्ट्री में सीनियर एक्ट्रेस के तौर पर होने लगी हैं। उनकी जगह सामंथा रुथ प्रभु, रश्मिका मंदाना और नयनतारा जैसी बड़ी अभिनेत्रियों ने ले ली है। ऐसे में चिरंजीवी की हीरोइन बनना उनके करियर के लिए एक गलत कदम साबित हो सकता है। फिलहाल सामने आईं मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अनुष्का शेट्टी और चिरंजीवी की ये जोड़ी बिंबिसार निर्देशक मालिदी वशिष्ठ की अगली फिल्म में नजर आ सकती है।

ये एक बड़ी पैन इंडिया रिलीज मूवी होगी। जिसमें अदाकारा लीड रोल प्ले कर सकती हैं। चिरंजीवी साउथ के बड़े स्टार हैं। लेकिन पैन इंडिया स्तर पर उनकी वो पहुंच नहीं है जो फिलहाल अनुष्का शेट्टी की है। ऐसे में अदाकारा की जोड़ी क्या चिरंजीवी के साथ इस फिल्म में बनेगी। इस पर हमारी भी नजर होगी।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button