राजनीतीराज्य समाचार

अनिल जैन व बृजमोहन ने घोषणा पत्र पर पत्रकारों से सूझाव मांगे

रायपुर। भाजपा ने अपने चुनावी घोषणा पत्र के लिए आज पत्रकारों से उनके सूझाव मांगे। एकात्म परिसर में निमंत्रण साझा विकास- मुलाकात कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश प्रभारी अनिल जैन एवं घोषणा पत्र समिति के संयोजक बृजमोहन अग्रवाल ने मीडिया की तरफ से आए सुझावों को काफी तन्मयता से सुना और मुख्य बिन्दुओं को कागजों में दर्ज किया।
संजय शेखर ने सूझाव रखा प्रदेश में नक्सली समस्या के निराकरण के लिए गहराई में जाकर सोचने की जरूरत है। नक्सली समस्या के कारण एक वर्ग मानो पूरी तरह मुख्य धारा से कट सा गया है। शांति एवं संवाद की जरूरत है। जॉन राजेश पाल ने कहा- बॉयो डीजल से कार चलाने से लेकर प्लेन उड़ाने तक की बात इस प्रदेश में होती रही, पर इसका क्रियान्वयन होते नहीं दिखा। बॉयो डीजल प्लॉट इस समय बदहाल है। इसे लेकर कोई ठोंस नीति बने। राजधानी रायपुर में अल्पसंख्यक वर्ग के लिए जो कब्रिस्तान हैं, वहां दफनाने के लिए जगह नहीं बची। और जमीन उपलब्ध कराने पहल हो। दिव्या दुबे ने कहा- प्रदेश की बहुत सी छात्राएं इस समय तकनीकी शिक्षा प्राप्त कर रही हैं, लेकिन जब रोजगार की बात आती है तो बाहर के लोगों को ज्यादा मौका मिलता है। तकनीकी शिक्षा के साथ रोजगार की भी गारंटी हो। के.के. शर्मा एवं राजेश मिश्रा ने कहा कि पत्रकार सूरक्षा कानून अनिवार्य रूप से लागू हो। राजधानी रायपुर के 700 से अधिक पत्रकारों ने गरीबी रेखा से नीचे वाले मकानों के लिए आवेदन लगाया है। इससे ज्यादा दयनीय स्थित और क्या हो सकती है। नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में काम कर रहे पत्रकारों को विशेष सूरक्षा देने की जरूरत है। प्रदेश के करीब दस पत्रकारों को ही पेंशन योजना का लाभ मिल रहा। पेंशन भी मात्र 5 हजार। पेंशन राशि बढ़ाई जाए। अनिरुद्ध दुबे ने सूझाव रखा फिल्म विकास निगम के गठन हो जाने के बाद छत्तीसगढ़ में फिल्म सिटी का जरूरत है। कस्बों और गांवों में मिनी थियेटर खोलने की आवश्यकता है। छत्तीसगढ़ी फिल्म बनाने सब्सिडी दी जाए। मल्टीप्लेक्स व सिंगल स्क्रीन सिनेमाघरों में छत्तीसगढ़ी फिल्मों को साल में डेढ़ सौ दिन चलाने की अनिवार्यता हो। आदित्य नामदेव ने कहा- रायपुर शहर को स्काई वॉक नहीं फ्लाई ओवर की जरूरत है। केवीटी श्रीधर राव, कौशल तिवारी, संजय उपाध्याय, धीरेन्द्र गिरी, संजय पांडे, अमित मिश्रा, दिलीप साहू, सत्यप्रकाश, अंबेश नामदेव एवं सूरज साहू ने भी सूझाव रखे। कार्यक्रम में भाजपा कार्यालय प्रभारी सूभाष राव एवं नलिनेश ठोकने उपस्थित थे।

Live Cricket Info

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Back to top button