मनोरंजन

सिम्बा 200 करोड़ पार, रणवीर सिंह का धमाल जारी

संजू और पद्मावत के बाद यह तीसरी ऐसी फिल्म है जो 200 करोड़ से आगे निकल गई

Spread the love

बॉक्स ऑफिस पर रणवीर सिंह की फिल्म ‘सिम्बा’ दो सौ करोड़ पार हो गई है। 2018 में प्रदर्शित संजू और पद्मावत के बाद यह तीसरी ऐसी फिल्म है जो 200 करोड़ से आगे निकल गई है। पद्मावत और संजू तो 300 करोड़ क्लब में शामिल हुई थी।

म्बा ने पहले सप्ताह में 150.81 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। दूसरे वीकेंड पर यह फिल्म 39.83 करोड़ का कलेक्शन करने में कामयाब रही थी। फिल्म ने दूसरे सोमवार को 6.16 करोड़ का कलेक्शन और मंगलवार को 6.03 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। 12 दिनों में यह फिल्म अब तक 202.83 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर चुकी है।

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

सिम्बा ने 50 करोड़ का आंकड़ा तीन दिन में, 100 करोड़ का आंकड़ा पांच दिनों में, 150 करोड़ का आंकड़ा सात दिनों में, 175 का आंकड़ा दस दिनों में और 200 करोड़ का आंकड़ा 12 दिनों में पार किया।

फिल्म सिंगल स्क्रीन और मल्टीप्लेक्स दोनों ही जगह अच्छा व्यवसाय कर रही है। मुंबई में यह फिल्म कमाल कर रही है। आश्चर्य है कि बात यह है कि विदेश में भी फिल्म का प्रदर्शन अच्छा है। आमतौर पर मसाला फिल्में विदेश में खास प्रदर्शन नहीं कर पाती हैं।

रणवीर की दूसरी, रोहित की तीसरी

200 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाली यह रणवीर की दूसरी फिल्म है। इसके पहले पद्मावत ने यह कारनामा किया था। दूसरी ओर 200 करोड़ क्लब के लिए रोहित शेट्टी की यह तीसरी फिल्म है। इसके पहले उनके द्वारा निर्देशित चेन्नई एक्सप्रेस और गोलमाल अगेन इस क्लब में शामिल हो चुकी है।

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button