मनोरंजनराष्ट्रीय खबरें

ज़रीन खान की कार का हुआ एक्सीडेंट , एक युवक की मौत

Spread the love

बॉलीवुड एक्ट्रेस जरीन खान को लेकर एक शॉकिंग खबर सामने आई है। कहा जा रहा है कि उनकी कार से गोवा में एक बड़ी दुर्घटना हो गई। बताया जा रहा है कि जरीन की कार एक जगह खड़ी थी जब एक बाइक सवार ने अचानक से उनकी कार को आकर जोरदार टक्कर मारी और वह घायल हो गया। जरीन और उनकी टीम ने घायल बाइक सवार को तत्काल अस्पताल पहुंचाया।
स्पॉटबॉय की खबर के मुताबिक, मोटरसाइकिल सवार युवक ने हेलमेट नहीं पहना था जिसके चलते उसके सिर पर गहरी चोट आ गई। इसके बाद उसे फौरन अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल ले जाने पर युवक को मृत घोषित कर दिया गया।
बाइकर का नाम नितेश गोरल बताया जा रहा है और उसकी उम्र 31 वर्ष बताई गई है। इस मामले की पुष्टि करते हुए सीनियर पीएसआई विशाल मांजरेकर ने बताया की ड्रायवर के खिलाफ अंजुना पुलिस स्टेशन में लापरवाही के साथ गाड़ी चलाने का केस दर्ज किया गया था। आपको बता दें कि इस खबर पर जरिन की तरफ से कोई जवाब नहीं मिला है। ऐसे में अब इस खबर को पढ़ने के बाद जरीन के फैंस भी काफी चिंतित हो उठे हैं। आपको बता दें कि जरिन इससे पहले एक और मामले को लेकर काफी परेशान हैं। बता दें कि जरीन ने अपनी पूर्व मैनेजर अंजलि आस्था के खिलाफ FIR दर्ज करवाई है। जरीन खान ने मैनेजर पर कथित रूप से दुर्व्यवहार का आरोप लगाया है। FIR दर्ज होने के बाद जांच चल रही है।

Live Cricket Info

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Back to top button