मनोरंजन

#Metoo : अनु मलिक पर यौन उत्पीड़न का आरोप , इंडियन आइडल से हटे

यौन उत्पीड़न के आरोपों के घेरे में आए अनुभवी और वरिष्ठ संगीतकार अनु मलिक ने रविवार को कहा कि वह सिंगिंग रियलिटी शो ‘इंडियन आइडल से ब्रेक ले रहे हैं।’
एक बयान में मलिक ने कहा कि उन्होंने इस कार्यक्रम से हटने का फैसला लिया है क्योंकि वह अपने काम पर ध्यान केंद्रित नहीं कर पा रहे हैं। वह साल 2004 से इंडियन आइडल के जज पैनल में रहे हैं। बता दें कि मलिक ने कहा, ‘मैंने इंडियन आइडल से ब्रेक लेने का फैसला किया है क्योंकि मैं अपने काम पर ध्यान केंद्रित नहीं कर पा रहा। चैनल भी इस पर राजी है। शुक्रिया।’
संगीतकार की यह प्रतिक्रिया तब आई है जब सूत्रों ने दावा किया कि सोनी टीवी ने उन्हें ‘इंडियन आइडल 10’ के जज के तौर पर हटने के लिए कहा है। सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन ने भी एक बयान जारी कर कहा कि संगीतकार अब इस कार्यक्रम का हिस्सा नहीं होंगे। बता दें कि इस कार्यक्रम में इस बार विशाल डडलानी और नेहा कक्कड़ भी जज की भूमिका में हैं।
बयान में कहा गया है, ‘अनु मलिक इंडियन आइडल के जूरी पैनल का हिस्सा नहीं है। शो अपने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार चलता रहेगा और हम इंडियन आइडल सीजन 10 की प्रतिभाओं को जज करने के लिए विशाल और नेहा के साथ भारतीय संगीत के कुछ बड़े नामों को आमंत्रित करेंगे।
यह फैसला तब लिया गया जब गायिका सोना मोहपात्रा और श्वेता पंडित के मलिक पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाए जाने के बाद दो उभरती गायिकाओं ने भी उनके खिलाफ ऐसे ही आरोप लगाए हैं।हालांकि मलिक लगातार इन आरोपों से इनकार कर रहे हैं।

Live Cricket Info

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button