मनोरंजन

एक्शन-कॉमेडी-ड्रामा से भरपूर है कृति सेनन और दिलजीत दोसांझ की फिल्म का ट्रेलर

Spread the love

दिलजीत दोसांझ कृति सेनन और वरुण शर्मा की फिल्म कॉमेडी ‘अर्जुन पटियाला’ का ट्रेलर सामने आ गया है। ट्रेलर देखते ही आपकी हंसी छूट जाएगी। आपको बता दें कि फिल्म के पोस्टर्स की तरह ही इसका ट्रेलर भी बड़ा ही मजेदार है। फिल्म के ट्रेलर की तो ये कॉमेडी से भरपूर है। फिल्म में मौजूद हर स्टार अपने किरदार में बखूबी जंच रहा है।
ट्रेलर में दिलजीत दोसांझ फिल्म में पुलिस के रोल तोतलाते हुए दिखाई दे रहे हैं, जबकि वरुण शर्मा ओनिडा सिंह के रोल में हैं। पत्रकार बनी कृति सेनन का किरदार दमदार लग रहा है। इसके साथ ही फिल्म में सनी लियोनी का आइटम सॉन्ग है।
ट्रेलर के रिलीज होने से एक दिन पहले फिल्म का ऑफिशियल पोस्टर रिलीज किया गया था। दिलजीत दोसांझ ने पोस्टर शेयर करते हुए लिखा- सॉलिड एंट्री होगी दिलों में। सभी रास्ते मस्ती की तरफ जाते हैं। ट्रेलर 24 घंटों में आने वाला है। फिल्म दिलजीत और वरुण जहां पुलिस के किरदार में है वहीं कृति एक जर्नलिस्ट के रोल में। पहले ये फिल्म 3 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होनी थी, लेकिन बाद में इसकी रिलीज को बदल दिया गया। ये फिल्म अब 26 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही हैं।

Live Cricket Info

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Back to top button