अपराधराज्य समाचाररोचक तथ्य

कोरबा में गैस की काला बाजारी जोरों पर, एसईसीएल क्षेत्र की पवन गैस एजेंसी पर दोगुना वसूली के आरोप, हर उपभोक्ता से 500 से 1000 रुपये तक अवैध वसूली, प्रशासन की छवि पर असर

कोरबा ।
कोरबा में घरेलू गैस वितरण को लेकर एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां एसईसीएल क्षेत्र में संचालित पवन गैस एजेंसी पर उपभोक्ताओं से कथित रूप से अवैध वसूली के आरोप लग रहे हैं । जानकारी के अनुसार गैस सिलेंडर वितरण के नाम पर प्रत्येक उपभोक्ता से 500 रुपये से लेकर 1000 रुपये तक अतिरिक्त राशि ली जा रही है, जिससे आम लोगों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है ।

सूत्रों के मुताबिक एजेंसी से जुड़े कुछ कर्मचारियों द्वारा उपभोक्ताओं को जानबूझकर परेशान किया जाता है और गैस सिलेंडर देने में देरी या टालमटोल कर उन्हें अतिरिक्त पैसे देने के लिए मजबूर किया जाता है । कई उपभोक्ताओं का कहना है कि बिना अतिरिक्त भुगतान के समय पर गैस उपलब्ध नहीं कराई जाती ।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

सबसे बड़ा सवाल यह है कि एक ओर प्रदेश के मुख्यमंत्री और जिला प्रशासन यह दावा करते हैं कि गैस की किसी भी प्रकार की कमी नहीं है और वितरण व्यवस्था पूरी तरह सामान्य है, वहीं दूसरी ओर जमीनी स्तर पर इस तरह की कथित वसूली सामने आना पूरे सिस्टम पर सवाल खड़े करता है ।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह की काला बाजारी से न सिर्फ उपभोक्ताओं का आर्थिक शोषण हो रहा है, बल्कि इससे जिला प्रशासन की छवि भी प्रभावित हो रही है । यदि समय रहते इस पर रोक नहीं लगाई गई, तो स्थिति और गंभीर हो सकती है ।

कब होगी कार्रवाई या यूं ही चलता रहेगा खेल

अब यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि जिला प्रशासन इस मामले में संज्ञान लेकर जांच करता है या फिर यह कथित अवैध वसूली का खेल इसी तरह चलता रहेगा ।

जल्द होगा बड़ा खुलासा

ग्राम यात्रा छत्तीसगढ़ न्यूज नेटवर्क इस पूरे मामले की गहराई से पड़ताल कर रहा है और जल्द ही इससे जुड़े दस्तावेज और तथ्य सामने लाने की तैयारी में है ।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button