मनोरंजन

पॉप सिंगर शिवानी भाटिया की सड़क हादसे में मौत

दिल्ली की मशहुर पॉप गायिका शिवानी भाटिया की 29 जनवरी की रात यमुना एक्सप्रेस वे पर सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसे के समय शिवानी के साथ मौजूद उनके पति निखिल भाटिया भी एक्सीडेंट में गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनकी हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि शिवानी और उनके पति निखित सोमवार को आगरा में आयोजित एक कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए कार से जा रहे थे। तभी सुरीर कोतवाली क्षेत्र के पास यह हादसा हुआ। उनकी कार (डीएल 3सी 4461) किसी अज्ञात वाहन के पीछे जा टकराई और चकनाचूर हो गई।
बताया जा रहा है कि कार काफी तेज रफ्तार में थी। इसके चलते टक्कर होते ही कार के परखच्चे उड़ गए। पुलिस और एक्सप्रेसवे कर्मियों ने दोनों को किसी तरह से कार से निकाला और नयति मेडिसिटी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान शिवानी ने दम तोड़ दिया।
बिहार के सीतामढ़ी में जन्मीं शिवानी ने अपनी सुरीली आवाज से संगीत की दुनिया में प्रोफेशनल सिंगर के रूप में अपनी पहचान बना ली थी। बीते कई सालों से अपने प्रोफेशन की वजह से शिवानी दिल्ली में फैमिली के साथ रहती थी।
शिवानी की मौत की खबर से पूरा परिवार में शोक हैं। खबरों की माने तो परिवार ने शिवानी का पोस्टमार्टम भी कराने से इंकार कर दिया है। पुलिस की दी सूचना अनुसार परिवार वाले शिवानी के शव को अपने साथ साथ ले गए। शिवानी के पति निखिल को भी उपचार के लिए परिजन दिल्ली ले गए हैं।

Live Cricket Info

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Back to top button