मनोरंजनराज्य समाचार

कॉमेडियन भारती सिंह के घर आया नन्हा मेहमान

Spread the love

भारती के घर बेटे का जन्म हुआ है.भारती और हर्ष बेटे के जन्म से बेहद खुश हैं. कपल के फैंस भी इस गुड न्यूज के सामने आने के बाद से खुशी से झूम रहे हैं. भारती के लेटेस्ट पोस्ट से इस बात की जानकारी मिली है. बता दें कि शेयर की गई पोस्ट पर अर्जुन बिजलानी, जय भानुशाली, माही विज, विशाल सिंह के साथ ही जमकर सेलेब्स और फैंस कपल को बधाइयां दे रहे हैं.

काम के लिए भारती सिंह के डेडिकेशन के फैंस कायल हो रहे हैं. वीडियो में आप देख सकते हैं कि बेटे को जन्म देने से एक दिन पहले तक भारती सिंह सुपर एक्टिव थीं और काम कर रही थीं. भारती की हिम्मत और हौसले की फैंस जमकर सराहना कर रहे हैं.

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

भारती और हर्ष को हाल ही में उन अफवाहों का भी खंडन करना पड़ा था कि वह पहले ही एक बच्ची को जन्म दे चुकी हैं। भारती ने एक लाइव चैट के दौरान कहा, “मुझे बधाई देने वाले प्रियजनों से संदेश और कॉल आ रहे हैं। ऐसी खबर है कि मैंने एक बच्ची का स्वागत किया है। लेकिन यह सच नहीं है। मैं खतरा खतरा के सेट पर हूं। 15-20 मिनट का ब्रेक था। इसलिए मैंने लाइव आने का फैसला किया और स्पष्ट किया कि मैं अभी भी काम कर रही हूं। मुझे डर लग रहा है। नियत तारीख निकट है।”

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button