राज्य समाचार

KORBA : खदान बंद, लेकिन आम लोगों को हो रही परेशानी

कोरबा-  सर्वमंगला से कुसमुंडा मार्ग पर फिर जाम लगने से लोग परेशान रहे। कुसमुंडा खदान में वाहनों की एंट्री बंद होने से सड़क पर ही खड़ी रही। प्रशासन जाम को समाप्त करने सफल नहीं हो पा रहा है। एसईसीएल प्रबंधन भी एक सप्ताह बाद भी पार्किंग की व्यवस्था नहीं कर पाया है। इससे लोगों की परेशानी बढ़ती जा रही है।

कुसमुंडा खदान में मंगलवार को हुई बारिश के बाद से ही भारी वाहनों की एंट्री कम हो गई थी। बुधवार रात के बाद सुबह से ही स्टॉक मेजरमेंट की वजह से वाहनों को एंट्री नहीं दी गई। इसके कारण कुसमुंंडा थाना चौक से ईमलीछापर चौक होते हुए वैशाली नगर तक भारी वाहनों की कतार लगी रही। खम्हरिया और 6 नंबर डंपर पुल तक रोड पर वाहन फंसे रहे।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

इधर प्रेमनगर तक वाहनों की लंबी कतार लगी रही। इसकी वजह से आवाजाही करने वाले लोग दिन के साथ ही रात में परेशान रहे। कुसमुंडा थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ आम लोगों के लिए रास्ता बनाते नजर आए। लेकिन जब तक भारी वाहनों के लिए पार्किंग की व्यवस्था नहीं होगी, तब तक समस्या का समाधान होना मुश्किल है।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button