राज्य समाचार

दुर्ग पाटन तालाब में युवक का शव मिला होली मनाने ससुराल आया युवक, डूबने से मौत की आशंका

Spread the love

 

दुर्ग।  दुर्ग जिले के पाटन थाना क्षेत्र में होली के दूसरे दिन गुरुवार सुबह ग्राम राखी के एक तालाब में एक युवक का शव तैरता हुआ मिला। सुबह टहलने निकले स्थानीय लोगों ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुबह कुछ ग्रामीण रोज की तरह तालाब के आसपास टहल रहे थे।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

 

इसी दौरान उनकी नजर पानी में तैरते शव पर पड़ी। ग्रामीणों ने तत्काल पाटन पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शव को तालाब से बाहर निकलवाया। पाटन पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर प्रारंभिक जांच शुरू की। पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। जांच के दौरान मृतक की पहचान सूरज दास मानिकपुरी (26 वर्ष) के रूप में हुई है।

 

 

 

वह रायपुर जिले के सेजबहार क्षेत्र का रहने वाला था और होली का त्योहार मनाने अपने ससुराल ग्राम राखी आया हुआ था। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, युवक होली खेलने के बाद तालाब में नहाने गया था, जहां संभवतः गहरे पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई। हालांकि, पुलिस का कहना है कि मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी। पाटन पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button