मनोरंजन

एबीसीडी 3 में श्रद्धा कपूर बनेंगी पाकिस्तानी डांसर!

बॉलीवुड निर्देशक और कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा की आगामी फिल्म ‘एबीसीडी 3’ की शूटिंग शुरू हो चुकी है। इस फिल्म में पहले कैटरीना कैफ नजर आने वाली थीं लेकिन उन्होंने फिल्म छोड़ दी और ये फिल्म श्रद्धा कपूर की झोली में जा गिरी।
अब इस फिल्म में वरुण धवन के अपोजिट श्रद्धा कपूर नजर आने वाली हैं। इससे पहले एबीसीडी 2 में भी श्रद्धा और वरुण की जोड़ी दिखाई दी थी और यह फिल्म हिट साबित हुई थी। एबीसीडी 3 की शूटिंग अमृतसर में शुरू हो चुकी है। वरुण धवन ने तो फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है लेकिन श्रद्धा कपूर ने अब तक शूटिंग शुरू नहीं की है।
रिपोर्टस के मुताबिक वरुण धवन इस फिल्म में एक पंजाबी शख्स की भूमिका में नजर आएंगे जबकि श्रद्दा कपूर फिल्म में एक यंग पाकिस्तानी डांसर के रूप में नजर आएंगी। फिल्म के ज्यादातर हिस्से की शूटिंग लंदन में की जाएंगी और इसीलिए फिल्म की पूरी टीम जल्द ही इंग्लैंड निकलने वाली है।

Live Cricket Info

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Back to top button