मनोरंजन

आयुष्मान की फिल्म बधाई हो मुसीबत में ,कहानी चोरी का आरोप

Spread the love

छत्तीसगढ़ के लेखक और पत्रकार पारितोष चक्रवर्ती ने फिल्म ‘बधाई हो’ के निर्माता, निर्देशक और लेखक पर उनकी कहानी चुराकर फिल्म बनाने का आरोप लगाया है।
पिछले सप्ताह रिलीज हुई फिल्म ‘बधाई हो’ के निर्माता, निर्देशक और लेखक के खिलाफ चक्रवर्ती ने रायपुर के पंडरी थाने में एक प्राथमिकी दर्ज कराई है।
पंडरी थाने के प्रभारी सोनल ग्वाला के मुताबिक, लिखित शिकायत मिली है और उस पर जांच की जा रही है। उन्होंने कहा, ‘शिकायत में पारितोष चक्रवर्ती ने आरोप लगाया है कि 19 साल पहले प्रकाशित उनके कहानी संग्रह ‘घर बुनते हुए’ में शामिल ‘जड़’ नामक कहानी को चुरा कर फिल्म ‘बधाई हो’ बनाई गई है।’
उन्होंने कहा है कि 998 में आनंद बाजार पत्रिका समूह की पत्रिका सुनंदा और हिन्दी साप्ताहिक पत्रिका कादम्बिनी में ‘जड़’ कहानी का बांग्ला अनुवाद छपा था। इस कहानी को बिना अनुमति फिल्म में हूबहू कॉपी किया गया है।
शादी के बाद पहले करवा चौथ पर आनंद ने सोनम के लिए किया कुछ ऐसा, कोई सोच भी नहीं सकता
कैटरीना कैफ ने प्रभुदेवा के लिए कही चौंकाने वाली बात, जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान
उल्लेखनीय है कि पिछले 19 अक्टूबर को रिलीज हुई फिल्म ‘बधाई हो’ का निर्माण विनीत जैन, आलिया सेन, हेमंत भंडारी ने किया है और निर्देशन अमित रविंद्रनाथ शर्मा ने किया है

Live Cricket Info

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Back to top button