राज्य समाचार

स्वरूपानंद महाविद्यालय में शहीदों के माता-पिता का किया सम्मान

Spread the love

भिलाई । रूपानंद महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई ने कारगिल विजय दिवस के अवसर पर एक भावुक कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में शहीदों के माता-पिता को सम्मानित किया गया और उन्होंने अपने वीर सपूतों के बलिदान की कहानियां साझा कीं, साथ ही महाविद्यालय परिवार ने शहीद स्मारकों पर जाकर श्रद्धांजलि दी। दो दिवसीय इस कार्यक्रम का शुभारंभ कारगिल शहीद कौशल यादव की स्मृति में एक परिचर्चा और पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता के साथ हुआ। एन.एस.एस कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती संयुक्ता पाढ़ी ने कार्यक्रम के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि, यह

कार्यक्रम युवाओं में देशभक्ति की भावना जगाने और शहीदों के बलिदान को याद करने के लिए आयोजित किया गया है। दूसरे दिन, शहीद नायक प्रहलाद सोनबोईर के माता-पिता को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया। स्वयंसेवक ऋषि राजपूत ने कैप्टन विक्रम बत्रा तथा कैप्टन सौरभ कालिया , विवेक शर्मा ने कारगिल युद्ध होने की स्थिति तथा अदिति शर्मा ने फ्लाइंग ऑफिसर गुंजन सक्सेना के उपलब्धियों की चर्चा की।

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

महाविद्यालय के प्राध्यापकों ने अपने विचार व्यक्त किए ,  डॉ. शमा ए बेग, डॉ नीना बागची, श्रीमति श्रीलता के नायर, श्रीमती जया मिश्रा तथा हितेश सोनवानी ने सामूहिक रूप से उद्घोष किया कि असंख्य वीरों के बलिदानों से मिली इस आजादी को हमे न केवल सहेजना चाहिए बल्कि आज और इसी वक्त से ही प्रत्येक व्यक्ति को देश सेवा एवं सुरक्षा के लिए तत्पर होना ही चाहिए। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. हंसा शुक्ला ने कहा कि, शहीदों के बलिदान ने हमें आजाद देश दिया है और हमें उनके बलिदान को कभी नहीं भूलना चाहिए।

मुख्य कार्यकारिणी अधिकारी दीपक शर्मा ने भी शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की और युवाओं से देश सेवा के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के अंत में, श्री और श्रीमती सोनबोईर के हाथों परिचर्चा और पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित किया गया।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button