राज्य समाचार

छत्तीसगढ़ में हल्की मध्यम बारिश के आसार

Spread the love

रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर गरज चमक के साथ बारिश की गतिविधि बनने की संभावना है। दक्षिण पश्चिम मानसून की वापसी के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं। इसके वजह से गरज चमक के साथ हल्की मध्यम बारिश हो सकती है। प्रदेश में बारिश थमने से तेज धूप और उमस से लोग परेशान हैं। वहीं अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस जा पहुंचा है।

मौसम विभाग के अनुसार, छत्तीसगढ़ में आज गुरुवार को मेक गर्जन की गतिविधि जारी रहेगी। इसके बाद गतिविधि में कमी आने की संभावना है। मौसम एक्सपर्ट का कहना है कि छत्तीसगढ़ में आज एक-दो जगह पर हल्की मध्यम बारिश होने की संभावना है। साथ ही एक-दो जगह पर बिजली गिर सकती है। आगामी दो दिनों तक मौसम ऐसे ही बने रहने की संभावना है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण पश्चिम मानसून के वापसी की रेखा 29°N और 84°E, नौतनवा, सुल्तानपुर, पन्ना नर्मदापुरम, खरगांव, नंदूरबार, नवसारी और 20°N और 70°E से होकर गुजर रही है। इसके साथ ही अगले दो-तीन दिनों के दौरान गुजरात, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों के साथ महाराष्ट्र और बिहार के कुछ हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button