मनोरंजनराज्य समाचार

गर्मी में घूमने के लिए कोरिया के जलप्रपात है बेस्ट डेस्टिनेशन,जानें इनकी खूबियां

Spread the love

अप्रैल के शुरुआती दिनों में ही गर्मी ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए है. तापमान इतना ज्यादा बढ़ गया है कि लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है। ऐसे में सैलानी इस गर्मी से निजात पाने के लिए प्राकृतिक ठंडी जगह की तलाश करते हैं.छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में कई जलप्रपात है, जहां काफी ऊंचाइयों से जलधारा नीचे गिर रही है. जिसके आसपास का वातारण एकदम ठंड की तरह एहसास दिलाता है.

अमृतधारा जलप्रपात कोरिया जिले का मुख्य पर्यटन स्थल है. यह हसदेव नदी पर बनने वाला एक सुंदर जलप्रपात है. यह जलप्रपात बैकुंठपुर और मनेंद्रगढ रोड में स्थित है. यह जलप्रपात मुख्य सड़क से अंदर के तरफ जंगल में स्थित है। जलप्रपात चट्टानों के ऊपर से नीचे बहता है और बहुत ही सुंदर लगता है. छत्तीसगढ़ पर्यटन विभाग की ओर से जलप्रताप के आसपास पर्यटकों के लिए काफी सुविधाएं विकसित की गई है.

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

गौरघाट जलप्रपात घने जंगल के अंदर स्थित है. जो हसदेव नदी पर बना हुआ है. यहां हसदेव नदी का पानी कुंड पर गिरता है. जलप्रपात में आप नहाने का मजा ले सकते हैं. गौरघाट जलप्रपात को देखने हर समय लोग आते रहते हैं. इस जलप्रपात तक बाइक और कार आसानी से पहुंच जाता है

कुबेर घाट जलप्रपात हसदेव नदी पर बना हुआ एक और सुंदर जलप्रपात है. यह जलप्रपात कोरिया जिले में गौर घाट जलप्रपात के पास ही में स्थित है. यह जलप्रपात घने जंगलों के अंदर स्थित है.

कर्मघोंघा जलप्रपात कोरिया जिले में घने जंगलों के अंदर स्थित है. यह जलप्रपात मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की सीमा पर स्थित है. इस जलप्रपात में बहुत ऊंचाई से पानी नीचे गिरता है. यहां पर आपको मंदिर भी देखने के लिए मिलता है, जिसे कर्मघोंघेश्वर धाम कहते हैं. इस जगह पर हरे भरे पेड़-पौधे, साथ ही छोटे-छोटे खूबसूरत नहर देखने को मिल जायेंगे.

रामदाह जलप्रपात  चारों तरफ से जंगल से घिरा हुआ है. यह सुंदर झरना है. यहां पर ऊंची चट्टानों से पानी नीचे गिरता है. इस झरने में नहाने का मजा भी ले सकते हैं. इस जगह पर रेत का किनारा है,

शिव धारा जलप्रपात कोरिया में धरमपुर गांव के पास स्थित है. यह जलप्रपात मुख्य सड़क से कुछ दूरी पर जंगल के अंदर स्थित है. यहां पर आपको महादेव जी का मंदिर भी देखने के लिए मिलेगा जहां शिवलिंग विराजमान है. झरने तक नीचे जाने के लिए आपको सीढ़ियां मिलेंगी. यह झरना जंगल के अंदर स्थित है

 

 

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button