मनोरंजन

‘भूल भुलैया 2’ के बाद अब एक और बड़ी फिल्म से कार्तिक आर्यन ने अक्षय कुमार को किया रिप्लेस

Spread the love

कार्तिक आर्यन का नाम बॉलीवुड के उन सितारों की लिस्ट में शामिल है जिन्होंने बहुत ही कम समय में अपनी सफलता की कहानी लिखी है। इन दिनों कार्तिक आर्यन के पास लगभग आधा दर्जन फिल्में हैं। जिनमें अभी एक्टर ने ‘पति पत्नी और वो’, ‘लव आजकल-2’, ‘भूल भुलैया 2’ और ‘दोस्ताना 2’ की शूटिंग का एलान कर किया है। अब खबर है कि इन फिल्मों के अवाला कार्तिक आर्यन की झोली में एक और फिल्म शामिल हो गई है। जो अक्षय कुमार की सुपरहिट फिल्म है। खबरों की मानें तो ‘भुल भुलैया’ से अक्षय कुमरा को रिप्लेस करने के बाद कार्तिक एक और फिल्म से अक्षय कुमार को रिप्लेस कर दिया है। इस बात की जानकारी कार्तिक आर्यन रॉक्स नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से की गई एक पोस्ट से हुआ है। अब यह खबर में कितनी सच्ची है और ये कितनी अफवाह से भरी है ये बात वक्त आने पर पता चल पाएगा। हालांकि अभी कोई इस बारें में ऑफिशियली अनाउंसमेंट नहीं की हुई है।
कार्तिक आर्यन रॉक्स नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट ने जो मैगजीन की तस्वीर शेयर की है। उसमें दावा किया गया है कि कार्तिक आर्यन से फिल्म निर्माताओं ने मुलाकात भी की है और उन्हें अपने आइडिया के बारे में बताया। वहीं सुनील शेट्टी और परेश रावल फिल्म में उसी किरदार में नजर आएंगे।
इस फिल्म ‘भुल भुलैया’ की बात करें तो कियारा आडवाणी इस फिल्म में कार्तिक आर्यन की हीरोइन होंगी। इसी के साथ कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की जोड़ी पहली बार बड़े पर्दे पर साथ दिखाई देगी। इससे पहले कियारा आडवाणी ने फिल्म ‘कबीर सिंह’ से धमाल मचाया था और इस फिल्म में उनके साथ शाहिद कपूर थे। दोनों की केमिस्ट्री और फिल्म परफॉरमेंस को जनता ने खूब पसंद किया था। पुरानी फिल्म की बात करें तो उसमें विद्या बालन और अमीषा पटेल लीड रोल में नजर आईं थीँ। फिल्म को लेकर फैंस काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Live Cricket Info

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Back to top button