मनोरंजन

5 बड़ी एक्शन फिल्में और 5 बड़े एक्टर्स, सिनेमाघरों में मचने वाला है धमाल- देख लें LIST

सिनेमा प्रेमियों को बॉलीवुड की अपकमिंग 5 बड़ी एक्शन फिल्मों का बड़ी बेसब्री से इंतजार है. वह एक बार फिर से ऋतिक रोशन, टाइगर श्रॉफ, सिद्धार्थ मल्होत्रा, आदित्य रॉय कपूर और जॉन अब्राहम को बड़े पर्दे पर एक्शन करते देखने के लिए उत्सुक हैं, लेकिन इन दिग्गज सितारों की वो कौन-कौन सी फिल्में हैं, आइए आपको बताते हैं उन पांचों फिल्मों के नाम-

1) आदित्य रॉय कपूर की ‘ओम’- आदित्य रॉय कपूर ने अपने नवीनतम ‘ओम’ के पोस्टर लॉन्च के साथ सचमुच इंटरनेट पर आग लगा दी. हम निश्चित रूप से उनकी इस अपकमिंग फिल्म में शानदार स्टंट दृश्यों को देखने के लिए और इंतजार नहीं कर सकते. इस फिल्म की रिलीज डेट अभी एक जुलाई, 2022 बताई जा रही है.

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

2) सिद्धार्थ मल्होत्रा की ‘मिशन मजनू’- सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​की मिशन मजनू की घोषणा से ही चर्चा जोरो पर है. पोस्टर में दिलचस्प लुक लेकर एक्शन से भरपूर ड्रामा के साथ भारत के गुप्त ऑपरेशन का सफर नजर आता है. यह फिल्म 10 जून, 2022 को दस्तक देने वाली है.

3) जॉन अब्राहम की ‘अटैक’- एक प्रमुख एक्शन हीरो, जॉन अब्राहम का अटैक पहले से ही दर्शकों के बीच काफी शोर मचा रहा है. अभिनेता हाई-ऑक्टेन एक्शन दृश्यों का प्रदर्शन करते हुए एक जबरदस्त भूमिका में होंगे. यह फिल्म एक अप्रैल 2022 को रिलीज होने वाली है.

4) टाइगर श्रॉफ की ‘गणपत’- एक्शन की दुनिया में एक और प्रमुख नाम है टाइगर श्रॉफ. एक साल पहले घोषित, अभिनेता की आगामी फिल्म गणपत की रिलीज ने दर्शकों को इंतजार में बांधे रखा है. यह फिल्म 23 दिसंबर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी.

5) ऋतिक रोशन की ‘फाइटर’- ऋतिक रोशन की मोस्ट अवेटेड फिल्म फाइटर अगले साल 23 सिंतबर को रिलीज होने की संभावना है. खबर है कि इस फिल्म में ऋतिक शानदार स्टंट करते नजर आएंगे. (news18.com)

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button