राज्य समाचार

जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 6वीं में प्रवेश के लिए 16 सितंबर तक आवेदन

Spread the love

नारायणपुर । प्राचार्य जवाहर नवोदय विद्यालय नारायणपुर ने जानकारी दिया है कि जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा 2025 कक्षा 6वीं हेतु नोटिफिकेशन जारी हो चुका है, जिसका ऑनलाईन फार्म भरने की अंतिम तिथि 16 सितंबर 2024 एवं परीक्षा 18 जनवरी 2025 दिन शनिवार को निर्धारित किया गया है .

जिसके लिए कक्षा पांचवी में अध्ययनरत विद्यार्थी जिनका जन्म तिथि 01 मई 2013 और 31 जुलाई 2015 हो शामिल रहेंगे। विद्यार्थी उसी जिले का निवासी हो जिस जिले में जवाहर नवोदय विद्यालय स्थित हो और उसी जिले में कक्षा पांचवी में ध्ययनरत हो, विद्यार्थी किसी भी शासकीय या निजी मान्यता प्राप्त विद्यालय में अध्ययनरत हो अनिवार्य होगा।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

पालक अभिभावक फार्म भरते हुए समय विद्यालय स्थित (ग्रामीण, शहरी), जेन्डर (गर्ल, बॉय, थर्ड जेेंडर), केटेगरी (एससी, एसटी, ओबीसी, जनरल), निवासी (केवल नारायणपुर) का ध्यान देंगे। जवाहर नवोदय विद्यालय से संबंधित अधिक जानकारी लिए प्राचार्य अनुपम शुक्ला मोबाईन नंबर 8090746609 और कलामुद्दीन अंसारी मोबाईल नंबर 9570825466 से संपर्क कर सकते हैं।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button