राष्ट्रीय खबरें
रांची से गया जा रही महारानी बस दुर्घटनाग्रस्त, 7 की मौत, 18 घायल
रांची से गया जा रही महारानी बस चौपारण के दनुवा भनुआ जंगल के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। यह दुर्घटना 3:30 बजे के आसपास की बताई जाती है। दुर्घटना में अब तक 7 लोगों के मरने की पुष्टि हुई है। बचाव कार्य जारी है। 18 लोग घायल हैं। घायलों को चौपारण अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
समाचार लिखे जाने तक मरने वालों की पहचान नहीं हो सकी थी। जानकारी के अनुसार छड़ लदे ट्रेलर से महारानी बस टकरा गई। इससे बस के परखच्चे उड़ गए। बस में स्लीपर सीट होने के कारण कई यात्री सोए हुए थे।
नींद में ही कई लोगों की मौत हो गयी। बचाव दल को लाशों को निकालने में दिक्कत हो रही है। कई लाश फंस गयी है। घायलों को किसी तरह चौपारण प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। चौपारण की दनुआ भनुवा घाटी जानलेवा हो गयी है। हर दो चार दिनों में यहां हादसे हो रहे हैं।
Live Cricket Info
WhatsApp Group
Telegram Channel
Join Now
