राज्य समाचारराष्ट्रीय खबरें

होटल की आड़ में चल रहा था सेक्स रैकेट: बंद कमरों में रंगरेलियां मनाते 6 युवक और 8 युवती गिरफ्तार

देवास। मध्य प्रदेश के देवास में पुलिस ने एक बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। यहां बस स्टैंड स्थित गरम मसाला लॉज में दबिश देकर एक दर्जन से ज्यादा युवक-युवतियों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा है। फ़िलहाल पुलिस सभी से पूछताछ में जुटी हुई है। पकड़े गए युवक-युवती में 6 लड़के व 8 लड़कियां शामिल है। मिली जानकारी के अनुसार बस स्टैंड देवास पर स्थित गरम मसाला लॉज में सिटी कोतवाली पुलिस ने दोपहर 3 बजे दबिश दी। जहां से 1 दर्जन से अधिक लड़के लड़कियों को पकड़ा है। बताया जा रहा लड़के-लड़कियां आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ाए है। कोतवाली पुलिस के अनुसार मुखबिर की सूचना पर कारवाई की गई। बस स्टैंड पर गरम मसाला लॉज में सेक्स रैकेट चलाये जाने सूचना कुछ दिनों पहले से मिल रही थी। जिसके बाद मंगलवार को पुलिस ने दबिश देते हुए लड़के लड़कियों को मौके से गिरफ्तार किया है। पुलिस सभी से पूछताछ कर रही है।मामले में डीएसपी संजय शर्मा ने बताया की गरम मसाला नाम से विख्यात एक होटल है जिसमे 5-7 कमरे बने हुए है, वहा दबिश दी गई थी। जहां से 6 लडके मिले साथ ही लड़कियों को भी गिरफ्तार किया गया है। देहव्यापार के विरुद्ध धारा 370 एवं पीटा एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। इसके साथ ही आगे की जानकारी लेकर और पूछताछ की जा रही है।

123
123

Live Cricket Info

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button