राष्ट्रीय खबरें

अलीगढ़: हिजाब के विरोध में छात्र भगवा कपड़ा पहनकर पहुंचे क्लास, किया प्रदर्शन

Spread the love

कर्नाटक के उडुपी में बीते दिनों सरकारी कॉलेज से शुरू हुआ हिजाब विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. सोमवार को यूपी के अलीगढ़ में गांधी पार्क थाना इलाके के डीएस डिग्री कॉलेज के कुछ छात्र हिजाब के विरोध में भगवा ड्रेस पहनकर आए और कॉलेज के प्रॉक्टर को एक ज्ञापन सौंपा.

इसको लेकर छात्रों का कहना है कि जो लोग कहते हैं हमारी बहन-बेटियां क्या पहनेगी, इसका निर्णय हम करेंगे. उन लोगों को मैं खुली चेतावनी देता हूं, ये देश शरीयत से नहीं संविधान से चलेगा. विरोध कर रहे छात्रों ने कहा कि कॉलेज परिसर में छात्रा हिजाब पहनकर आएंगी तो हम भगवा पहनकर कालेज परिसर में प्रवेश करेंगे.

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

डीएस कॉलेज में प्रदर्शनकारी छात्र ना सिर्फ भगवा गमछा पहन कर कॉलेज पहुंचे बल्कि इन्होंने गमछा पहने हुए ही अपनी क्लास भी पूरी की. इसके बाद ऐसे छात्रों ने कॉलेज परिसर में हिजाब के विरोध में जमकर नारेबाजी की और प्रॉक्टर को एक ज्ञापन सौंपा.

छात्र नेता पुष्कर शर्मा ने कहा हिजाब के ऊपर प्रतिबंध लगाने के लिए कॉलेज के प्रॉक्टर को ज्ञापन सौंपा है. छात्रों ने कहा विद्यालय शिक्षा का मंदिर है और इसे किसी जाति, विशेष धर्म से नहीं जोड़ना चाहिए.

वहीं इस विरोध प्रदर्शन को लेकर डीएस कॉलेज के प्रशासनिक अधिकारी ने कहा कि छात्रों ने ज्ञापन सौंपा है. कॉलेज में हिजाब पर प्रतिबंध को लेकर उन्होंने कहा कि इस समय कॉलेज में जो स्थिति है उसमें यूनिफार्म को पूरे तरीके से लागू कराया गया है. किसी भी तरह के हिजाब को अनुमति नहीं दी गई है. (aajtak.in)

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button