राज्य समाचार

सीएचसी बेरला में 10 महिलाओ का हुआ सफल नसबंदी ऑपरेशन

बेमेतरा । सामुदायिक स्वास्थ केंद्र बेरला में जनसंख्या स्थिरीकरण पखवाड़ा के तहत 10 हितग्राहियों का सफल महिला नसबंदी ऑपरेशन डॉ विनीता ध्रुव द्वारा संपन्न कराया गया।  

कलेक्टर रणबीर शर्मा के आदेश पर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बेरला को जिला चिकित्सालय में नसबंदी ऑपरेशन हेतु अधिक पंजीयन होने के कारण ब्लॉक स्तर पर नसबंदी ऑपरेशन शिविर आयोजित करने के लिए नसबंदी ऑपरेशन के लिए मुख्य चिकित्सा व स्वास्थ्य अधिकारी डॉ संत राम चुरेंद्र के दिशा निर्देश और सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बेरला बीएमओ डॉ जितेंद्र कुंजाम के मार्गदर्शन में 19 जुलाई 2024 शुक्रवार को महिला नसबंदी ऑपरेशन शिविर का आयोजन किया गया। जो कि पूर्णतः निःशुल्क और सफल रहा ।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

इस नसबंदी ऑपरेशन शिविर में डॉ विनीता ध्रुव के द्वारा 10 महिला हितग्राहियों का सफल नसबंदी ऑपरेशन किया गया। इस महिला नसबंदी ऑपरेशन शिविर के आयोजन में बीएमओ डॉ जितेंद्र कुंजाम, नर्सिंग स्टाफ  सीएचसी खंडसरा, बीपीएम यशवंत चंद्राकर, के साथ अन्य बेरला सीएचसी स्टाफ का विशेष सहयोग रहा।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button