राज्य समाचारराष्ट्रीय खबरें

संबित पात्रा के बयान पर कांग्रेस का पलटवार 

Spread the love

रायपुर। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा के बयान पर पलटवार करते हुये प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि संबित पात्रा को जमीनी हकीकत का ज्ञान नहीं है। उन्हें पता होना चाहिए, भाजपा के मंत्री की कथित सीडी के निर्माता निर्देशक और वितरक भाजपा के ही लोग हैं। सीडी बनाने वाले भाजपा नेता कैलाश मुरारका ने स्वीकार किया है कि कोई साहब है जिसे सीडी के बारे में पूरी जानकारी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल निरन्तर भाजपा सरकार के दमनकारी नीतियों के खिलाफ जनआंदोलन छेड़े हैं। कांग्रेस के जनआंदोलन को मिले व्यापक जनसमर्थन से घबराई हुई भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल के चरित्र हनन करने कपोलकल्पित मिथ्या आरोप लगाकर जनता के बीच उनकी छवि खराब करने में लगी रही। सीबीआई के चार्जशीट में सीडी का तार भाजपा से जुड़े होने की पुष्टि से भाजपा बेनकाब हो चुके है। धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि सत्ता परिवर्तन की लहर से भाजपा के नेता घबराए हुए हैं। स्पष्ट दिख रही हार की बौखलाहट और खुद को दिलासा देने के लिए कांग्रेस को रेस से बाहर बता रहे हैं, जबकि हकीकत यह है कि विधानसभा चुनाव में भाजपा रेस में कहीं भी खड़ी नजर नहीं आ रही। विधानसभा उम्मीदवारों की सूची जारी होने के बाद जिस प्रकार से भाजपा के कार्यकर्ता ही भाजपा के उम्मीदवारों का विरोध कर रहे। संबित पात्रा को छत्तीसगढ़ भाजपा के नेताओं ने शायद नहीं बताया कि अजीत जोगी को कांग्रेस से निकाला गया। अगर उनकी जानकारी होती तो इस तरह का उलजुलुल बयान नहीं छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पार्टी का गठबंधन 87 लाख से अधिक संख्या में मौजूद किसानों और उनके परिवार के साथ हैं। महिलाओं के साथ है। 50 लाख बेरोजगार युवाओं के साथ है। साढ़े चार लाख शासकीय कर्मचारियों के साथ है।

Live Cricket Info

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Back to top button