राज्य समाचार

भारी बारिश के बाद खेत में पहुंचा मगरमच्छ, ग्रामीणों ने खुद किया रेस्क्यू

रतनपुर । छत्तीसगढ़ में हो रही भारी बारिश के चलते नदी-नाले भर गए हैं और खेतों में फसलें लहलहाने लगी हैं। रतनपुर के खूंटाघाट डैम से मगरमच्छ भी आबादी की ओर बढ़ने लगे हैं। शनिवार सुबह रतनपुर के राम टेकरी के पास बिकमा तालाब के किनारे स्थित एक खेत में धान की फसल के बीच एक बड़ा मगरमच्छ दिखाई दिया।

ग्रामीणों में मचा हड़कंप:
सुबह के वक्त जब ग्रामीणों ने धान के खेत में 9 फीट लंबे मगरमच्छ को देखा, तो पूरे मोहल्ले में हड़कंप मच गया। लोगों ने अपने घरों से बाहर निकलकर खेतों की ओर दौड़ लगाई, जहां मगरमच्छ पानी में लौट रहा था।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

वन विभाग की देरी, ग्रामीणों की सूझबूझ:
मगरमच्छ को देखकर तुरंत वन विभाग को सूचित किया गया, लेकिन काफी देर तक कोई भी अधिकारी या कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा। इस पर स्थानीय युवकों ने खुद ही रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया। उन्होंने मगरमच्छ को सुरक्षित पकड़ा और फिर उसे एक ऑटो में भरकर खूंटाघाट बांध में छोड़ दिया।

इस घटना ने न केवल स्थानीय लोगों में दहशत पैदा की, बल्कि वन विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े किए हैं, जिन्होंने समय पर पहुंचकर स्थिति को संभालने में देरी की। ग्रामीणों की सतर्कता और सूझबूझ से एक बड़ी अनहोनी टल गई।

 

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button