राज्य समाचार

अंबागढ़ चौकी नगर में पहली बार निकली 46 जोड़ों की बारात, बना आकर्षण का केंद्र

Spread the love

46 जोड़े का मुख्यमंत्री कन्या सामूहिक विवाह कार्यक्रम

मोहला (ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )। नगर पंचायत अंबागढ़ चौकी के दंतेश्वरी मंदिर प्रांगण में आज मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत 46 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। नगर पंचायत अंबागढ़ चौकी के मुख्य चौक से होकर 46 दूल्हों की बारात कार्यक्रम स्थल तक पहुंची। नगर में पहली बार 46 दूल्हों की एक साथ बारात निकलने पर इसे देखकर पूरे नगर में आकर्षण का केंद्र बना रहा। मुख्यमंत्री कन्या विवाह इसलिए भी अनूठी और आकर्षण का केंद्र साबित हुआ कि सामाजिक समरसता, सौहाद्र् एवं सादगीपूर्ण भरे माहौल में विवाह संपन्न कराया गया। सभी 46 कन्या एवं सभी वर एक ही वेशभूषा में नजर आये, यह भी आकर्षण का केंद्र बना रहा। आज के चकाचौंध और दिखावा भरे जीवन में सादगी व शांतिपूर्ण विवाह एक उच्च स्तर पर सामाजिक संदेश है। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत गरीब परिवार की कन्याओं का विवाह संपन्न कराया जाता है। योजना अंतर्गत कन्या के नाम पर 35 हजार का चेक प्रदाय किया जाता है। इसके अलावा कन्या को विवाह के दौरान उपहार स्वरूप श्रृंगार भी भेंट किया जाता है। सामाजिक परंपरा और रीति रिवाज के अनुसार विवाह संपन्न कराया जाता है।

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

अंबागढ़ चौकी के मां दंतेश्वरी मंदिर प्रांगण में आज 46 जोड़े का विवाह संपन्न कराया गया। विवाह में वर वधु दोनों पक्ष के माता-पिता के अलावा उनके परिजन उपस्थित रहे। पूरा विवाह कार्यक्रम गायत्री शक्तिपीठ अंबागढ़ चौकी के गुरुओं के द्वारा मंत्रोच्चार के साथ सम्पन्न कराया गया।

जिला पंचायत के अध्यक्ष श्रीमती नम्रता सिंह ने वर वधु को अपनी शुभकामनाएं और आशीर्वाद दी। इस अवसर पर जनपद पंचायत अंबागढ़ चौकी के अध्यक्ष  पुनऊ राम फुलकवरे, उपाध्यक्ष  शंकर प्रसाद तिवारी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती गीता घासी साहू, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती शांति त्रिपुरे, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती भारती चंद्राकर, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व  हेमेंद्र भूआर्य, जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती प्रियंवदा रामटेके, सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं विवाहित जोड़ों के परिजन उपस्थित थे।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button