राज्य समाचार

पहले चरण के चुनाव के बाद भाजपा ने की आतिशबाजी, मनाया जश्न

Spread the love

रायपुर- छत्तीसगढ़ में पहले चरण की 20 सीटों के चुनाव के बाद कांग्रेस-भाजपा ने जीत का दावा किया है। भाजपा ने रायपुर के एकात्म परिसर में आतिशबाजी करके जश्न मनाया। पार्टी दफ्तर में दीवाली सा माहौल दिखा।

रायपुर के एकात्म परिसर स्थित भाजपा कार्यालय में इस प्रकार आतिशबाजी की गई मानों भाजपा ने जीत हासिल कर ही ली हो। वहीं, कांग्रेस ने दावा किया है कि जिन 20 सीटों पर चुनाव हुए हैं, वहां भाजपा खाता नहीं खोल पाएगी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

कांग्रेस ने जेब में पैसे ठूंसे, फिर भी बदलाव: रमन

पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह ने प्रेस वार्ता कर कहा कि राजनांदगांव, जहां से वह खुद चुनाव लड़ रहे हैं, इस बार रिकार्ड मतों से जीतेंगे और पहली बार ऐसा होगा जब कांग्रेस प्रत्याशी गिरीश देवांगन रिकार्ड मतों से हारेंगे। उन्होंने आरोप लगाते हुए यह भी कहा कि दो दिनों तक कवर्धा और राजनांदगांव के इलाकों में लोगों की जेबों में नोट ठूंसे गए। कांग्रेस ने लोगों को खूब पैसे दिए। हालांकि यह पूछे जाने पर कि क्या इसकी शिकायत करेंगे, रमन बात को टाल गए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में परिवर्तन की तेज लहर है। पहले चरण के चुनाव में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और तीन मंत्री हैं जो कि चुनाव हार रहे हैं। पत्रकार वार्ता में प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी भी मौजूद रहे।

मैंने बूथों पर स्वयं देखी हाल
पूर्व सीएम रमन ने कहा कि मैने स्वयं राजनांदगांव के लखोली, कन्हारपुरी और मोहड बूथ पर जाकर देखा, जहां लोगों में चुनाव के प्रति भारी उत्साह दिखाई दिया। नक्सलियों के पुरजोर विरोध के बाद भी बड़ी संख्या में हुआ यह मतदान लोकतंत्र की विजय का प्रतीक है। उन्होंने दावा किया कि पहले चरण की 20 सीटों में भाजपा के पक्ष में 15 से 18 सीटें आ रही हैं। यह भाजपा का इंटरनल सर्वे और उसका फीडबैक बता रहा है।

अबकी बार रमन सिंह भी हार रहे चुनाव: दीपक बैज

कांग्रेस ने कहा कि प्रथम चरण के मतदान से स्पष्ट हो गया है कि राज्य में फिर से कांग्रेस की सरकार बनने वाली है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि प्रथम चरण में भाजपा का खाता भी नहीं खुलेगा। बस्तर की 12 सीटें एक बार फिर से कांग्रेस जीत रही है। इस बार रमन सिंह भी राजनांदगांव से चुनाव हार रहे है। पहले चरण की सभी 20 सीटों पर कांग्रेस जीत रही है। छत्तीसगढ़ की जनता ने कांग्रेस सरकार के पिछले पांच साल के कामों के आधार पर मतदान किया है।

कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र के अधिकांश वादों को निभाया है, जनता का भरोसा पांच वर्षों में कांग्रेस के प्रति और बढ़ा है। यही कारण है कि जनता ने एक बार फिर कांग्रेस के पक्ष में मतदान किया है। कांग्रेस ने उत्साहपूर्वक मतदान करने के लिए मतदाताओं का आभार जताया है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने नकारात्मकता के आधार पर चुनाव प्रचार किया। कांग्रेस के घोषणा पत्र पर भी मतदाताओं ने भरोसा जताया। इसके विपरीत लोग भाजपा के घोषणा पत्र पर भरोसा करने को तैयार नहीं है इसीलिए प्रथम चरण में जनता ने भाजपा को नकारा है।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button