राष्ट्रीय खबरें

सभी सुरक्षा बल दफ्तर में लगाएं सरदार पटेल की तस्वीर – अमित शाह

Spread the love

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सीआरपीएफ और बीएसएफ समेत केन्द्रीय सुरक्षा बलों को देश की सुरक्षा और एकता सुनिश्चित करने के संकल्प के साथ अपने कार्यालयों में सरदार पटेल की तस्वीर लगाने का निर्देश दिया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
यह निर्देश 31 अक्टूबर को पटेल की जयंती से पहले दिया गया है। गृह मंत्री ने सभी केन्द्रीय सुरक्षा बलों को ‘भारत की सुरक्षा और एकता को हम अक्षुण रखेंगे’ संदेश के साथ पटेल की तस्वीर लगाने का निर्देश दिया है। पटेल भारत के पहले गृह मंत्री और उप प्रधानमंत्री थे। उन्हें 560 से अधिक रियासतों के भारतीय संघ में विलय का श्रेय दिया जाता है।

Live Cricket Info

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Back to top button