राष्ट्रीय खबरें

LoC पर भारतीय सेना का करारा जवाब, 6 पाकिस्तानी सैनिक मार गिराए

नई दिल्ली। सीमा पर पाकिस्तान की ओर से संघर्ष विराम का उल्लंघन कर गोलाबारी थमने का नाम ही नहीं ले रही है। भारतीय सेना भी पाकिस्तान की इस नापाक हरकत का मुंंहतोड़ जवाब दे रही है। पिछले 10 दिनों में भारत की जवाबी कार्रवाई में कम से कम पांच से छह पाकिस्तानी सैनिक मारे गए हैं।
सैन्य सूत्रों के अनुसार, जब पाकिस्तानी सेना ने हमारे नागरिक इलाकों पर हमला करना शुरू कर दिया, तो नियंत्रण रेखा पर भारत ने तोपों की तैनाती कर दी और राजौरी सेक्टर में कुछ पाकिस्तानी चौकियों पर जमकर पलटवार किया था।
बताया जा रहा है कि भारतीय सेना ने बोफोर्स 155 एमएम 52 कैलिबर की तोपों को डायरेक्ट फायर मोड में तैनात किया था, जो प्रतिकूल परिस्थितियों के बंकरों को बहुत नुकसान पहुंचाती है।
सुत्रों के अनुसार, पाकिस्तानी सेना ने भारत की ओर से की गई जवाबी कार्रवाई में कम से कम पांच से छह सैनिक खो दिए हैं।
उल्लेखनीय है कि
भारतीय सेना ने इससे पहले
कारगिल युद्ध में सीधे फायर मोड में बोफोर्स तोपों का इस्तेमाल किया था, जो पहाड़ी पर बनी पाकिस्तानी चौकियों के खिलाफ भी थीं और उन्हें नष्ट कर जमीनी सैनिकों का रास्ता साफ कर दिया था।

Live Cricket Info

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Back to top button