राजनीतीराज्य समाचार

मोदी 9 व शाह 4 को आएंगे

कांग्रेस न 3 में रही न 13 में, न 8 में रही और न ही 18 में रहेगी-भाजपा

Spread the love

रायपुर। छत्तीसगढ़ में होने जा रहे विधानसभा चुनाव के परिप्रेक्ष्य में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का 9 नवंबर एवं भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का 4 नवंबर को प्रदेश आगमन हो रहा है।
आज एकात्म परिसर में मीडिया को यह जानकारी देते हुए वरिष्ठ भाजपा नेता सुनील सोनी, संजय श्रीवास्तव एवं संदीप शर्मा ने बताया कि चार नवंबर को भाजपाध्यक्ष अमित शाह यहां भारतीय जनता पार्टी का संकल्प पत्र जारी करेंगे। पार्टी का संकल्प पत्र बन कर तैयार है। निश्चय ही इस संकल्प पत्र में प्रदेश को विकसित राज्यों में शुमार करने का विजन भाजपा जनता के बीच रखेगी
चार नवंबर को अमित शाह इसके अलावा प्रदेश के खुज्जी, कोंडागांव और खैरागढ़ में भाजपा की विशाल सभा को संबोधित करेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष की सभाओं की तैयारी में कार्यकर्तागण जी-जान से जुटे हुए हैं। इस चुनाव अभियान में भी हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अनेक सभाएं प्रस्तावित हैं। 9 नवम्बर को पहला कार्यक्रम आया है प्रधानमंत्री का। वे जगदलपुर में आमसभा को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
इस बार का चुनाव इस मायने में सबसे खास है कि पहले चरण से पहले ही कांग्रेस पूरी तरह लस्त-पस्त हो गयी है। हार की बौखलाहट में कांग्रेस उल-जुलूल आरोप लगाती, आपस में ही झगडती जा रही है। टेम्पर्ड अश्लील सीडी को बांटने का अपराध कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने किया। कांग्रेस की कैसी राजनीति हो सकती है, सोचा जा सकता है।
नेताओं ने कहा कि डा. रमन सिंह की सरकार का काम वास्तव में देश-दुनिया के लिए एक मॉडल जैसा है। गरीबों के पेट से लेकर किसानों के खेत तक पहुचने का भाजपा सरकार के काम की जितनी भी प्रशंसा करें कम है। जहां तक कांग्रेस का सवाल है तो छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की 2003 में पराजय हुई और तबसे लगातार वह दौड़ से बाहर है। कांग्रेस न तो 3 में रही न 13 में, न 8 में रही और न ही 2018 में में रहेगी। प्रदेश के कल से धान खरीदी का त्यौहार शुरू हो चुका है। बड़ी संख्या में मंडियों में किसान अपनी उपज लेकर पहुँच रहे हैं। सभी किसानों को बोनस समेत उनकी उपज का समर्थन मूल्य चौबीस घंटे के भीतर उनके खाते में पहुँच जाना है।

Live Cricket Info

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Back to top button