राज्य समाचार

ना विधानसभा ना लोकसभा सबसे ऊपर ग्राम सभा : त्रिपाठी

Spread the love

राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की संभाग स्तरीय बैठक सम्पन्न

 

बिलासपुर,(ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )। राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के “संगठन सृजन अभियान” का आरम्भ बिलासपुर संभाग की संभाग स्तरीय बैठक के माध्यम से किया गया।
संगठन के प्रदेश अध्यक्ष श्री महेंद्र नेताम की अध्यक्षता एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी द्वय श्री अभिषेक त्रिपाठी, श्री विवेक अवस्थी की उपस्थिति,शहर कोंग्रेस अध्यक्ष श्री विजय पांडेय के विशिष्ट आतिथ्य में संभाग मुख्यालय बिलासपुर में राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की विस्तारित बैठक आहूत हुई।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

 

बिलासपुर संभाग अंतर्गत समस्त 08 जिलों के 25 विधानसभा से निर्वाचित जनप्रतिनिधि और कोंग्रेस विचारधारा के निष्ठावान नेता कार्यकर्ता उक्त बैठक में सम्मलित हुए, बैठक में आगामी दिनों में संगठन विस्तार के लिए सर्वोदय संकल्प शिविर आयोजन,गांधी जी के स्वराज स्थापना,

 

राजीव जी के सत्ता हस्तांतरण और राहुल जी के राजनीतिक शक्तियों के विकेंद्रीकरण पर बात रखी गयी।73 वें 74 वें संविधान संशोधन के द्वारा पंचायती राज अधिनियम में शहरी एवं ग्रामीण निकायों के त्रिस्तरीय व्यवस्था में निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को उनका अधिकार दिलाने की लड़ाई लड़ने की बात पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्री दिनेश शर्मा ने कही, युँका ज़िला शहर अध्यक्ष शेरू असलम ने कहा कि गांधी जी के स्वराज की स्थापना हेतु कार्य करने युवाओं को भी प्रशिक्षित किया जाए जिससे हम आने वाले समय में जनता के हक़ अधिकार की लड़ाई और अधिक लड़ने सामर्थवान बने।

प्रभारी श्री विवेक अवस्थी ने आगामी दिनों में हसदेव अरण्य एवं राज्य में चल रहे वनाधिकार के अन्य आंदोलनों में राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की क्या भूमिका हो सकती है इस पर भी चर्चा कर कार्योजना बना कार्य करने निर्देशित किया।

इस कार्यक्रम के संयोजक प्रदेश कोंग्रेस सचिव शिबली मेराज खान ने अपने उद्बोधन में राजीव गांधी पंचायती राज संगठन में शहरी और नगर निगम क्षेत्र के साथियों को संगठन से जोड़ कर इन्हें भी संगठन में कार्य करने का अवसर देने हेतु धन्यवाद ज्ञापित किया।
आज की इस विस्तारित बैठक में बिलासपुर जिला सहित संभाग के अन्य जिलों से से बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष जिला पंचायत सदस्य, सरपंच,पूर्व एवं वर्तमान जनपद सदस्य, पूर्व जनपद अध्यक्ष ,वर्तमान एवं पूर्व वार्ड पार्षद, पार्षद प्रत्याशी उपस्थित थे।

 

उपस्थित बिलासपुर नगर निगम के सम्मानित पार्षद प्रत्याशी,पार्षद गण सुश्री शहज़ादी क़ुरैशी,अब्दुल खान,श्रीमती सीमा घ्रीतेष,स्वर्रणा शुक्ला,ब्रह्मदेव सिंह,महतराम सिंघरौल,गौरव सिंह,संतोष ढीमर,अंकित प्रजापति,शैलेश मिश्रा,ज़िला पंचायत सदस्य सिवेंद्र कौशिक,पूर्व जनपद उपाध्यक्ष ख़ुशबू वैष्णव,पूर्व जनपद सदस्य संदीप यादव,पूर्व सरपंच कलेश्वर गर्ग,पूर्व सरपंच संघ उपाध्यक्ष अनिल कौशिक,रवि रावत,राजा रावत,सावित्री चंदन,नीरज खूँटे सरपंच संघ अध्यक्ष पामगढ़,अविनाश साहू ,संदीप मसीह,अयाज़ खान,बालेंद्र सिंह,दीपक रजक,तरुण यादव,अब्दुल रहमान खान,गलनाज खान,विक्की शर्मा आदि बड़ी संख्या में संगठन के साथी उपस्थित थे,कार्यक्रम संचालन शहर कोंग्रेस कमेटी के प्रवक्ता श्री ऋषि पांडेय ने किया।

शिबली मेराज खान
8602300023

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button