राज्य समाचार

Sajag Korba, Satark Korba’ अभियान के तहत गुंडा और निगरानी बदमाशों की सघन जांच, अपराधियों पर कड़ी नजर

Spread the love

कोरबा जिले में अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए कोरबा पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ‘सजग कोरबा, सतर्क कोरबा’ अभियान के तहत शुक्रवार रात विशेष सत्यापन अभियान चलाया गया। इस दौरान जिले के सभी थाना और चौकी क्षेत्रों में गुंडा एवं निगरानी बदमाशों की सघन जांच कर उनकी गतिविधियों की पड़ताल की गई।

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में संचालित इस अभियान में प्रशिक्षु उप निरीक्षकों की टीमों ने निगरानी बदमाशों और गुंडा सूची में दर्ज व्यक्तियों के घरों तथा संभावित ठिकानों पर पहुंचकर सत्यापन किया। पुलिस ने उनके वर्तमान मूवमेंट, रोजगार, आय के स्रोत, रहन-सहन और सामाजिक गतिविधियों की जानकारी जुटाई।

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

 

अभियान के दौरान उन लोगों की भी पहचान की गई, जो पूर्व में इन बदमाशों के साथ आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहे हैं या वर्तमान में उनके संपर्क में हैं। संदिग्ध गतिविधियों, असामान्य आर्थिक स्थिति और अपराध से जुड़े संभावित नेटवर्क की जानकारी एकत्र कर पुलिस ने ऐसे व्यक्तियों को विशेष निगरानी में रखा है।

 

पुलिस टीमों ने जांच के दौरान संबंधित व्यक्तियों को कानून व्यवस्था भंग न करने, किसी भी अवैध गतिविधि से दूर रहने और शांति बनाए रखने की सख्त समझाइश दी। साथ ही उनके विरुद्ध पूर्व में की गई वैधानिक कार्रवाई के अनुपालन की भी समीक्षा की गई।

 

कोरबा पुलिस का कहना है कि जिले में अपराधियों और असामाजिक तत्वों पर लगातार नजर रखी जा रही है। ‘सजग कोरबा, सतर्क कोरबा’ अभियान के माध्यम से अपराध पर प्रभावी नियंत्रण, शांति व्यवस्था बनाए रखने और आम नागरिकों में सुरक्षा की भावना को मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में भी इस तरह के विशेष अभियान नियमित रूप से जारी रहेंगे और अपराधियों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button