राज्य समाचार

KORBA : 4 साल के मासूम को नोचा कुत्तों के झुंड ने, पहले भी निशाना बना चूका है बहुत लोगो को

Spread the love

कोरबा –  शहर में आवारा कुत्तों का आतंक एक बार फिर से बढ़ गया है। श्वान नसबंदी योजना के खटाई में चले जाने से कुत्ते अब लोगों को निशाना बनाने लगे है। ऐसी ही एक घटना शहर के शरदा विहार में सामने आई है जहां आवारा कुत्तों के झुंड ने चार वर्षीय मासूम बच्चे को नोच डाला। मौके पर मौजूद लोगों ने मासूम को जैसे-तैसे बचाया। इस घटना के बाद प्रशासन को लेकर लोगों में आक्रोश का माहौल देखा जा रहा है।

कोरबा जिले में श्वान नसबंदी योजना पूरी तरह से ठंडे बस्ती में चली गई जिसका बुरा प्रभाव आम जनता पर पड़ रहा है। कुत्तों की नसबंदी नहीं होने से शहर में आवारा कुत्तों की संख्या काफी बढ़ गई है,जो लोगों को अपना शिकार बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे। ऐसी ही एक घटना शारदा विहार क्षेत्र में सामने आई है जहां आवारा कुत्तों के झुंड ने चार वर्षीय मासूम बच्चे को नोच डाला। मासूम बच्चा अयांश यादव जब घर के बाहर खेल रह थ,तब कुत्तों के झुंड ने उसे घेर लिया और नोचने लगे।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

मौके पर मौजूद लोगों ने कुत्तों को भगाने का काफी प्रयास किया लेकिन कुत्ते उसे नोचते रहे। काफी मशक्कत के बाद लोगों ने बच्चे को बचाने में कामयाबी पाई। इस घटना में मासूम के पूरे शरीर पर जख्म के निशान पड़ गए है। बताया जा रहा है,कि आवारा कुत्तों के झुंड ने अब तक आधा दर्जन से अधिक लोगों को काटकर घायल कर चुके है। आवारा कुत्तों के बढ़ते आतंक को लेकर क्षेत्र के लोग निगम प्रशासन के खिलाफ काफी आक्रोशित नजर आ रहे है।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button