राज्य समाचार

स्विस पैरा-आर्म रेसलिंग कप में भिलाई के श्रीमंत झा ने जीता सिल्वर मेडल

Spread the love

पहलगाम आतंकी हमले में जान गंवाने वाले लोगों को समर्पित किया सिल्वर मेडल

रायपुर (ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )। छत्तीसगढ़ की इस्पात नगरी भिलाई के निवासी और पैरा आर्म रेशलर श्रीमंत झा ने स्विट्जरलैण्ड में 25 अप्रैल से 27 अप्रैल 2025 तक आयोजित “स्विस पैरा-आर्म रेसलिंग कप” में 85 किलोग्राम वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल जीतकर देश का तिरंगा लहराया। उन्होंने अपने इस मेडल को पहलगाम के आतंकी हमले में जान गंवाने वाले लोगों को समर्पित किया है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने श्रीमंत झा के जज्बे की सराहना करते हुए उन्हें सिल्वर मेडल जीतने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि श्री झा ने अपनी उपलब्धि से छत्तीसगढ़ को गौरवान्वित किया है। श्रीमंत झा दुनिया के तीसरे और एशिया के नंबर वन आर्म रेशलर हैं। उन्होंने टूर्नामेंट के 85 किलोग्राम वर्ग में क्रोशिया के लुका ड्राकन को हराकर सिल्वर मेडल जीता। श्रीमंत झा ने सिल्वर मेडल जीतने के बाद कहा कि उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए अच्छी तैयारी की थी।

अब वे आगामी अंतर्राष्ट्रीय टूर्नामेंट पर ध्यान केंद्रित करेंगे। झा ने आगे कहा “यह मेरे लिए एक विशेष जीत है। मैं हर एक मैच शहीद जवानों के सम्मान के लिए जीतता हूं। अब मैं आगामी अंतर्राष्ट्रीय टूर्नामेंट पर ध्यान केंद्रित करूंगा और निश्चित रूप से भारत को फिर से गौरवान्वित करने की कोशिश करूंगा। वे छत्तीसगढ़ के भिलाई के रहने वाले हैं। उन्होंने इससे पहले भी कई राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में अपना लोहा मनवाया है और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर कई स्वर्ण पदक जीत चुके हैं। वेे अब तक 54 अंतर्राष्ट्रीय पदक जीत चुके हैं, झा वर्ल्ड नंबर 3 और एशिया के नंबर एक पैरा-आर्म रेसलर हैं।

पैरा आर्म रेशलर श्रीमंत झा के सिल्वर मेडल प्राप्त करने पर पीपुल्स आर्म रैसलिंग फेडरेशन इंडिया की अध्यक्षा प्रीति झिंगयानी, छत्तीसगढ़ के आर्म रैसलिंग के अध्यक्ष जी. सुरेश बाबे, चेयरमैन बृजमोहन सिंह, सचिव श्रीकांत, कृष्ण साहू ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

 

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button