राज्य समाचार

500 एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख खड़ी फसल में लगी आग तेज हवाओं से अलग-बगल के खेतों में भी पहुंची

Spread the love

दुर्ग : दुर्ग जिले के धमधा थाना क्षेत्र के ग्राम खिलोरा खुर्द में शनिवार को खेतों में खड़ी गेहूं की फसल में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और एक अंदाज के अनुसार करीब 500 एकड़ में फैली गेहूं की फसल इसकी चपेट में आ गई।

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

 

 

कुछ ही घंटों में किसानों की महीनों की मेहनत जलकर राख हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आग पहले एक खेत में लगी और तेज हवा के कारण तेजी से दूसरे खेतों तक फैलती चली गई। हवा तेज होने की वजह से आग पर

 

 

आसपास के किसान और ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और अपने स्तर पर आग बुझाने की कोशिश करने लगे, लेकिन आग इतनी तेज थी कि उनके प्रयास नाकाफी साबित हुए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची।

 

 

बोरी थाना पुलिस ने ग्रामीणों के साथ मिलकर आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। स्थानीय लोगों की मदद से काफी देर तक आग बुझाने का काम चलता रहा। काफी मशक्कत के बाद आग को फैलने से रोका जा सका। जिन किसानों की फसल जली है, उनके चेहरों पर मायूसी साफ नजर आ रही है। किसानों का कहना है कि उन्होंने महीनों मेहनत करके फसल तैयार की थी, लेकिन कुछ ही घंटों में सब कुछ खत्म हो गया।

 

 

 

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button