राज्य समाचार
हज-2025 की प्रथम किश्त व दस्तावेज जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ी
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी के चेयरमैन मोहम्मद असलम खान ने आज जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि, हज कमेटी ऑफ़ इंडिया मुंबई के सर्कुलर 10 से प्राप्त सूचना अनुसार, हज 2025 हेतु चयनित आवेदकों द्वारा यात्रा की पहली किश्त जमा करने की अंतिम तिथि को आगे बढ़ाया जाकर अब 31/10/2024, 23:59 बजे तक एवं जमा राशि की पेय स्लिप, मेडिकल सर्टिफिकेट, हज आवेदन फॉर्म मय सहपत्र, जमा करने की अंतिम तिथि को आगे बढ़ाया जाकर 05/11/2024 निर्धारित किया गया है। अतः राज्य के चयनित हज यात्री, अब उपरोक्तानुसार दिनांकों में यात्रा की पहली किश्त व दस्तावेज जमा कर सकते है । अधिक जानकारी के लिए कार्यालय छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी के दूरभाष क्रमांक 0771-4266646 पर संपर्क किया जा सकता है।
Live Cricket Info
WhatsApp Group
Telegram Channel
Join Now