राज्य समाचार

बलौदाबाजार में फैला डायरिया, कलेक्टर ने अस्पताल पहुंचकर लिया हालात का जायजा

बलौदाबाजार (ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )। बलौदाबाजार जिले में डायरिया के मामलों में तेजी के बाद जिला कलेक्टर दीपक सोनी एक्शन मोड में आ गए हैं। उन्होंने अस्पताल का निरीक्षण कर मरीजों की स्थिति जानी और डॉक्टरों को इलाज की व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।

अस्पतालों में अतिरिक्त बेड की व्यवस्था के निर्देश
कलेक्टर ने स्पष्ट कहा कि भीड़ बढ़ने की स्थिति में अतिरिक्त बेड उपलब्ध कराना जरूरी है। उन्होंने मेडिकल स्टाफ को सतर्क रहते हुए इलाज में कोई कमी न रहने देने की सख्त हिदायत दी।

घर-घर सर्वे और तत्काल इलाज का आदेश

डायरिया के तेजी से फैलते संक्रमण को देखते हुए कलेक्टर ने स्वास्थ्य विभाग को वार्ड स्तर पर घर-घर जाकर मरीजों की पहचान और तत्काल इलाज सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। उन्होंने बताया कि अब तक पलारी क्षेत्र में डायरिया के 30 मरीज सामने आए हैं, जिनका इलाज स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जारी है। जरूरत पड़ने पर अन्य डॉक्टरों की तैनाती भी की जाएगी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

पेयजल की जांच और स्वच्छता पर फोकस
कलेक्टर सोनी ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी (PHE) विभाग को निर्देश दिया कि क्षेत्र के सभी पेयजल स्रोतों से पानी के नमूने लेकर जांच कराई जाए, ताकि बीमारी के कारण का पता लगाया जा सके। साथ ही नगर पंचायत को सफाई व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश दिए गए हैं, जिससे बीमारी के फैलाव पर लगाम लगाई जा सके।

स्वास्थ्य विभाग की सतर्कता और प्रशासन की सख्ती के बीच अब उम्मीद है कि हालात जल्द काबू में आएंगे। प्रशासन ने लोगों से साफ पानी पीने और स्वच्छता बरतने की अपील की है।

 

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button