राज्य समाचार

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में अव्यवस्था, अपमानजनक व्यवस्था से आक्रोशित पत्रकारों ने किया बहिष्कार

कोरबा। जिले में आयोजित छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दौरान व्यवस्थाओं में गंभीर खामियां सामने आईं। कार्यक्रम स्थल पर पत्रकारों के लिए समुचित बैठक व्यवस्था नहीं होने से मीडिया कर्मियों में भारी नाराजगी देखने को मिली। तेज धूप के बीच जमीन पर बैठने को मजबूर किए जाने से आहत पत्रकारों ने इसे अपमानजनक और अव्यवस्थित बताते हुए कार्यक्रम का सामूहिक रूप से बहिष्कार कर दिया।

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

पत्रकारों का कहना था कि मुख्यमंत्री जैसे गरिमामय पद से जुड़े कार्यक्रम में मीडिया के लिए बुनियादी सुविधाओं का अभाव प्रशासनिक लापरवाही को दर्शाता है। नाराज पत्रकारों ने इस पूरे घटनाक्रम को लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के सम्मान के खिलाफ बताते हुए कार्यक्रम का कवरेज न करने का निर्णय लिया।

 

मीडिया कर्मियों ने प्रशासन और कार्यक्रम आयोजकों के प्रति विरोध जताते हुए कहा कि पत्रकार समाज और शासन के बीच सेतु का कार्य करते हैं, ऐसे में उनके साथ इस प्रकार का व्यवहार किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने भविष्य में इस तरह की अव्यवस्था की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए जिम्मेदार अधिकारियों पर जवाबदेही तय करने की मांग की।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button