राज्य समाचार

पंचवटी में दीपावली मिलन, महापौर संजू देवी राजपूत ने दिया प्रेम और भाईचारे का संदेश

Spread the love

 

धनतेरस पर एमआईसी सदस्यों, एल्डरमैन और पार्षदों से आत्मीय मुलाकात। महापौर ने हर परिवार की खुशहाली और कोरबा की प्रगति की कामना की।

 

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

कोरबा | ग्राम यात्रा छत्तीसगढ़ न्यूज नेटवर्क दीपावली की खुशियाँ तब और बढ़ जाती हैं, जब उन्हें मिल-बाँटकर मनाया जाए। इसी भावना के साथ धनतेरस के अवसर पर कोरबा के पंचवटी गेस्ट हाउस में दीपावली मिलन समारोह हुआ। महापौर  संजू देवी राजपूत ने नगर निगम के एमआईसी सदस्यों, एल्डरमैन और पार्षदों से आत्मीय मुलाकात की और उन्हें धनतेरस एवं दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।

 

समारोह में महापौर ने जनप्रतिनिधियों को दीपावली की भेंट दी। मुलाकातों और शुभकामनाओं के बीच उन्होंने आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द को और मजबूत बनाने की भावना साझा की। नगर निगम के जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के लिए यह अवसर एक-दूसरे के साथ पर्व की खुशियाँ बाँटने का रहा।

 

हर घर में खुशहाली आए, कोरबा प्रगति की राह पर आगे बढ़े

 

महापौर संजू देवी राजपूत ने माँ लक्ष्मी और भगवान श्री गणेश से कोरबावासियों के सुख, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की प्रार्थना की। उन्होंने कामना की कि दीपावली का प्रकाश हर परिवार के जीवन में नई आशा लेकर आए और कोरबा विकास और प्रगति के नए आयाम स्थापित करे।

 

समारोह में नगर निगम सभापति नूतन सिंह ठाकुर, आयुक्त आशुतोष पांडेय, उपायुक्त पवन वर्मा और निगम सचिव रामेश्वर कंवर पार्षद अब्दुल रहमान विशेष रूप से उपस्थित रहे।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button