टेक्नोलॉजी

साउंड ऑफ सोल: नक्सल मोर्चे पर वीरता दिखाने वाले जवानों का सम्मान

रायपुर । देश की रक्षा करने वाले देश के वीर जवानों की शहादत को नमन करने और उनके प्रदेश को नक्सल आतंक से मुक्त कराने में योगदान अपना योगदान देने वाले जवानों को याद करने के लिए ‘साउंड ऑफ सोल 3.0, संदेशे आते हैं’ कार्यक्रम का आयोजन पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में किया गया।

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा एवं अरुण साव शामिल हुए। जहां बॉलीवुड के पार्श्व गायक रूप कुमार राठौर ने अपने देशभक्ति गीतों और नग्मों से सभी को भावविभोर कर दिया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री द्वय शर्मा एवं साव ने प्रदेश के सीमावर्ती क्षेत्रों में नक्सलियों के विरुद्ध अभियान कर नक्सलवाद की जड़ों को कमजोर करने वाले 30 डीआरजी के जवानों, पुलिस बल, बस्तर फाइटरों का शाल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मान किया।

सम्मानित जवानों में अपनी वीरता से नक्सलियों को नाकों चने चबाने को मजबूर करने वाली महिला बस्तर फाइटर के जवानों का भी सम्मान किया गया।

किसी ने अपने कर्तव्य पथ पर हाथ खोए, किसी ने अपने पैर, किसी ने नक्सल विरोधी ऑपरेशनों में अपना सब कुछ अर्पण कर लोगों की रक्षा की ऐसे वीर जवानों ने अपने व्यक्तिगत अनुभवों को उप मुख्यमंत्री शर्मा से साझा किया।

उन्होंने सभी जवानों से मुलाकात की और उनका उत्साहवर्धन किया। नक्सलियों के खिलाफ अभियानों में घायल होने वाले डीआरजी के जवानों से मुलाकात कर उनका सम्मान किया।

 

कार्यक्रम में देश के वीर सपूतों के सम्मान में छोटे छोटे बच्चों से लेकर वरिष्ठ नागरिकों ने कविताओं, नाटक, नृत्य और गीतों का भी प्रदर्शन किया गया। इस कार्यक्रम में राज्य पुलिस बल के बैंड के द्वारा देश भक्ति गीतों की अनोखी प्रस्तुति दी गयी।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button