राज्य समाचार

छत्तीसगढ़ की बेटी आकांक्षा को मुख्यमंत्री ने दी ₹10 लाख की सम्मान राशि

रायपुर। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की ऐतिहासिक विश्व कप विजय पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को बधाई दी और कहा कि यह उपलब्धि हर भारतीय के लिए गर्व का क्षण है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि टीम की सफलता में छत्तीसगढ़ की बेटी आकांक्षा सत्यवंशी का अहम योगदान रहा है, जिन्होंने फिजियोथैरेपिस्ट और स्पोर्ट्स साइंस विशेषज्ञ के रूप में खिलाड़ियों की फिटनेस और रिकवरी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके इस उत्कृष्ट योगदान के सम्मान में राज्य सरकार ने ₹10 लाख की सम्मान राशि प्रदान करने की घोषणा की है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

मुख्यमंत्री ने कहा कि आकांक्षा सत्यवंशी ने साबित किया है कि छत्तीसगढ़ की बेटियाँ हर क्षेत्र में देश का गौरव बन सकती हैं।

उनकी सफलता पूरे प्रदेश के लिए प्रेरणास्रोत है। राज्य सरकार खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देने के लिए निरंतर कार्यरत है ताकि छत्तीसगढ़ से और भी खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश का नाम रोशन करें।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button