राज्य समाचार

अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे NHM के 16 हजार कर्मचारी

आपातकालीन सेवाएँ भी रहेंगी बंद

 

रायपुर (ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )। छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के 16 हजार से ज्यादा कर्मचारी 18 अगस्त से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की तैयारी में हैं। कर्मचारियों ने साफ कर दिया है कि इस दौरान आपातकालीन सेवाएँ भी बंद रहेंगी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

NHM कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में अनुकम्पा नियुक्ति, संविलियन, नियमित भर्ती में आरक्षण, स्थानांतरण नीति, 27 प्रतिशत लंबित वेतन वृद्धि, ग्रेड पे निर्धारण, मेडिकल और अन्य अवकाश शामिल हैं। कर्मचारियों का कहना है कि उन्होंने 15 अगस्त तक का अल्टीमेटम दिया था, लेकिन सरकार ने उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया।

कर्मचारियों की चेतावनी

NHM कर्मचारी संगठन ने शासन को पहले ही सूचित कर दिया था कि यदि मांगे पूरी नहीं की गईं तो वे 18 अगस्त से काम और कलम बंद कर देंगे। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि सरकार यदि अब भी त्वरित निर्णय नहीं लेती तो वे बाध्य होकर अनिश्चितकालीन हड़ताल करेंगे।

इस हड़ताल से प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं पर गंभीर असर पड़ सकता है क्योंकि बड़ी संख्या में कर्मचारी अपने काम से अलग हो जाएंगे।

 

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button