राज्य समाचार

सैनिकों के लिए मदद करे समाज : राज्यपाल डेका

Spread the love

झण्डा दिवस निधि में राज्यपाल ने दी 2 लाख की सहयोग राशि

रायपुर (ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )। सशस्त्र सेना झण्डा दिवस पर राज्यपाल रमेन डेका के मुख्य आतिथ्य में राजभवन के दरबार हॉल में समारोह आयोजित किया गया। राज्यपाल ने इस अवसर पर कहा कि सैनिक निस्वार्थ भाव से हमेशा देश की रक्षा के लिए तैयार रहते है और अपना जीवन देश सेवा के लिए लगाते है। समाज के हर वर्ग का कर्तव्य है कि उनके लिए मदद करें। उन्होंने आम जनता से अपील की कि अधिक से अधिक सहयोग देकर वीर जवानों के प्रति सम्मान व्यक्त करें। राज्यपाल ने सशस्त्र झण्डा दिवस निधि के लिए 2 लाख रूपए की सहयोग राशि राज्य सैनिक कल्याण बोर्ड को प्रदान की।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

कार्यक्रम में राज्यपाल ने सभी शहीदों की वीर नारियों एवं माताओं, आश्रितों को सम्मान राशि 7 हजार 100 और शॉल भेंट कर सम्मानित किया। वीरता अलंकरण प्राप्त कर्ताओं और झण्डा दिवस के अवसर पर विशेष योगदान देने वाले दानदाताओं का सम्मान भी किया। राज्यपाल ने आंध्र प्रदेश विश्वविद्यालय द्वारा जारी स्नातक उपाधि 6 भूतपूर्व सैनिकों को प्रदान कर प्रोत्साहित किया।

समारोह की शुरूआत में शहीद सैनिकों को पुष्पांजलि अर्पित की गई और दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। सशस्त्र सेना झण्डा दिवस का प्रतीक बैज लगाकर राज्यपाल डेका को सम्मानित किया गया। जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कैप्टन अनिल कुमार शर्मा ने राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपदी मुर्मु के संदेश का वाचन किया। राज्य सैनिक कल्याण बोर्ड के संचालक ब्रिगेडियर विवेक शर्मा ने झण्डा दिवस निधि के महत्व पर एवं इस निधि से भूतपूर्व सैनिकों के कल्याण के लिए किए जा रहे कार्याे की जानकारी दी।

सशस्त्र सेना झण्डा दिवस में सबसे ज्यादा राशि एकत्रित करने के लिए कलेक्टर दुर्ग श्रीमती ऋचा प्रकाश चौधरी एवं जिला सैनिक कल्याण अधिकारी रायपुर कैप्टन अनिल कुमार शर्मा को प्रथम पुरूस्कार एवं कलेक्टर रायपुर डॉ. गौरव कुमार सिंह एवं सैनिक कल्याण अधिकारी दुर्ग ग्रुप कैप्टन प्रवीण कुमार धोबले को द्वितीय पुरूस्कार एवं राज्यपाल ट्राफी प्रदान की गई।

इस अवसर पर राज्य सैनिक कल्याण बोर्ड के ब्रोशर संक्षेपिका-2024 का भी विमोचन किया गया। एन.सी.सी. कैडेटों ने ओजपूर्ण देश भक्ति गीत प्रस्तुत किये।

कार्यक्रम में गृह विभाग की सचिव श्रीमती नेहा चम्पावत, राज्यपाल के विधिक सलाहकार भीष्म प्रसाद पाण्डेय, मेजर जनरल (सेवानिव्त्त) संजय शर्मा, लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिव्त्त) एवं एम्स के निदेशक अशोक जिंदल, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी, सेवारत् तथा भूतपूर्व सैनिक एवं उनके परिजन उपस्थित थे।

 

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button