राज्य समाचार

विधानसभा में सी मार्ट का मुद्दा उठाते ही हुआ जमकर हंगामा

भिलाई (ग्रामयात्रा छतीसगढ़ )। भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने आज विधानसभा में लोगों के लिए रोजगार का केन्द्र सी-मार्ट का मुददा उठाया। विधायक यादव के सवाल पर सदन में जमकर हंगामा भी हुआ। प्रश्नकाल में विधायक ने छत्तीसगढ़ के प्रथम सी-मार्ट भिलाई को बंद किए जाने को लेकर सवाल किया जिस पर कांग्रेस और सत्तादल के विधायकों के बीच जमकर बहस हुई। कांग्रेस और भाजपा दोनों ही दल के विधायकों ने अपने-अपने तर्क दिए और बहस को बढ़ता हुआ देख मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विधायक यादव के सवालों का जवाब दिया।

विधायक देवेन्द्र ने नगर निगम भिलाई के सी-मार्ट के संचालन को लेकर सवाल लगाया गया था।जिसमें उन्होंने निगम भिलाई के अंतर्गत संचालित सी-मार्ट की वर्तमान स्थिति क्या है? क्या उनका संचालन किया जा रहा है? यदि हां तो उनमें किन उत्पादनों का विक्रय किया जा रहा है यदि बंद है तो उसको पुन: संचालित किया जाएगा या नहीं जानकारी चाही थी। जिस पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बताया कि नगर पालिक निगम, भिलाई अंतर्गत स्थित सी-मार्ट संचालन एवं संधारण कार्य का कार्यादेश जारी कर दिया गया है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

सितंबर.2023 में मेसर्स विनिल इंटरप्राईजेस को दिया गया था, किन्तु एजेंसी द्वारा निर्धारित संचालन एवं संधारण हेतु किराया/ यूजर चार्ज, मुख्य कार्यालय में जमा नहीं किये जाने की वजह से 27 दिसंबर .2024 को किराया/यूजर चार्जेस जमा करने हेतु नोटिस दिया गया है, परन्तु एजेन्सी के द्वारा निर्धारित किराया/यूजर चार्जेस आज पर्यन्त दिनांक तक जमा नही किया गया है। वर्तमान में एजेंसी द्वारा सी-मार्ट का संचालन न किये जाने के कारण बंद है। सी-मार्ट का संचालन शुरू करने के लिए नियमानुसार कार्यवाही चल रही है।

 

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button