राज्य समाचार

Breaking ACB Raids: इस जिला शिक्षा अधिकारी के कई ठिकानों पर आज एक साथ छापा..अनुपातहीन संपत्ति की कई शिकायतें

बिलासपुर,03 अगस्त 2024। ACB ने आज बिलासपुर के जिला शिक्षा अधिकारी टीआर साहू के कई ठिकानों पर आज एक साथ छापा मारा. बिलासपुर में रात से बारिश हो रही है. बरसते पानी में एसीबी की टीम 5:45 बजे बिलासपुर के नूतन कॉलोनी स्थित उनके आवास पर पर धमक गई.

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

जिला शिक्षा अधिकारी साहू के बिलासपुर के अलावा कवर्धा स्थित निवास पर भी एसीबी की टीम पहुंची है. छापे की खास बात यह है कि एसीबी ने इस बार पुलिस की मदद नहीं ली. इसलिए अगल-बगल किसी को पता नहीं चल पाया.एसीबी की टीम सिर्फ एक गाड़ी में सुबह-सुबह जिला शिक्षा अधिकारी के घर पहुंच गई. उस समय घर के सारे सदस्य सो रहे थे.

 

कॉल बेल बजाने के बाद दरवाजा खुला, तो ACB के अफसरों ने अपना परिचय दिया. एसीबी का नाम सुन जिला शिक्षा अधिकारी समेत उनके परिवार सदस्य चौंक गए. एसीबी के सूत्रों ने बताया कि बिलासपुर के जिला शिक्षा अधिकारी के खिलाफ अनुपातहीन संपत्ति की कई शिकायतें आई थी. सारी शिकायतों की जांच पड़ताल के बाद एसीबी ने आज छापा मारा।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button