राज्य समाचार

अंतरराष्ट्रीय मंच पर कोरबा की बेटी सिद्धि सिंह ने बजाया भजन कीर्तिमा — मलेशिया में प्रथम पुरस्कार

Spread the love

अंतरराष्ट्रीय मंच पर कोरबा की बेटी सिद्धि सिंह ने बजाया भजन कीर्तिमा — मलेशिया में प्रथम पुरस्कार

कोरबा, छत्तीसगढ़ | अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक मंच पर कोरबा की होनहार बालिका सिद्धि सिंह ने जिले और प्रदेश का नाम रोशन किया है। हिंदुस्तान आर्ट एंड म्यूजिक सोसाइटी के तत्वावधान में कुआलालंपुर, मलेशिया में आयोजित “भारत संस्कृति यात्रा 2025” कार्यक्रम के अंतर्गत सिद्धि ने भजन श्रेणी में प्रथम स्थान हासिल किया।

यह संस्था भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय, भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद और हाई कमीशन ऑफ इंडिया कुआलालंपुर, मलेशिया से मान्यता प्राप्त है। संस्था का यह 550वां अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम था, जिसमें विभिन्न देशों के प्रतिभागियों ने भाग लिया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

मंच पर सम्मानित हुई सिद्धि

कक्षा 5वीं की छात्रा सिद्धि सिंह, जो एनटीपीसी डीपीएस स्कूल में पढ़ती हैं और शक्ति नगर, गेवरा की निवासी हैं, ने अपनी सुमधुर भजन प्रस्तुति से निर्णायक मंडल का दिल जीत लिया। उन्हें सम्मानित करने हेतु मंच पर उपस्थित थे:

  • मुख्य अतिथि: श्रीमती शुभासिनी नारायण (डिप्टी हाई कमिश्नर ऑफ इंडिया टू मलेशिया)
  • विशिष्ट अतिथि: डी रमणी इब्राहम (ख्यातिप्राप्त कला संरक्षक)
  • फाउंडर: एस.पी. केनन (शिरडी साई बाबा सोसाइटी ऑफ मलेशिया)

इन तीनों विशिष्ट अतिथियों ने सिद्धि को प्रथम पुरस्कार प्रदान कर भारत की सांस्कृतिक प्रतिभा को सलाम किया।

विविध प्रतियोगिताओं का आयोजन

“भारत संस्कृति यात्रा 2025” में विभिन्न सांस्कृतिक विधाओं की प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिनमें शामिल थीं:

  • भजन प्रतियोगिता
  • भरतनाट्यम
  • सेमी-क्लासिकल सॉन्ग
  • कत्थक नृत्य
  • फोक और मॉर्डन डांस
  • रवींद्र नृत्य
  • नॉन-क्लासिकल एवं सेमी-क्लासिकल नृत्य प्रतियोगिता

परिजनों की खुशी, पूरे क्षेत्र में हर्ष

सिद्धि की इस उपलब्धि से परिजनों में हर्ष की लहर दौड़ गई। उनके मामा प्रदीप सिंह एवं परिजनों ने बेटी के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए इसे पूरे गेवरा और कोरबा जिले के लिए गर्व का क्षण बताया।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button